लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: राज्य में तैनात नहीं हैं NSG के ब्लैक कैट कमांडो, राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बताई हकीकत

By भाषा | Updated: October 18, 2018 19:45 IST

इस साल 23 अगस्त को जम्मू कश्मीर के राज्यपाल का पदभार संभालने वाले मलिक ने जम्मू कश्मीर पुलिस की कड़ी मेहनत के बारे में कहा , ‘‘शहरी स्थानीय निकाय के ताजा चुनाव को देखिए। एक परिंदा भी पर नहीं मार सका।

Open in App

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के 'ब्लैक कैट' कमांडो को आतंकवाद प्रभावित इस राज्य में तैनात करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि विशेषज्ञता रखने वाले इस बल को बहुत ही नाजुक परिस्थिति में ही इस्तेमाल किया जा सकता है।

मलिक ने आतंकवाद का मुकाबला करने में असाधारण कार्य करने को लेकर राज्य पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सराहना की। हालांकि, उन्होंने आतंकवाद रोधी अभियानों में एनएसजी की तैनाती के लिए कोई कदम उठाए जाने से इनकार किया।

मलिक ने हाल ही में पीटीआई को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘यह पूरी तरह से गलत है। एनएसजी प्रमुख हाल ही में मुझसे मिले थे। ...मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि ऐसी परिस्थिति नहीं आएगी जब हमें इस विशेषज्ञ बल की जरूरत पड़े, लेकिन बहुत ही नाजुक परिस्थिति में हम उनसे अनुरोध कर सकते हैं और वह भी केंद्र से परामर्श करने के बाद।’’

दरअसल, उनसे पूछा गया था कि क्या एनएसजी को तैनात करने के लिए कोई कदम उठाया गया है और क्या केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचारार्थ है।

इसके अलावा, यह पूछे जाने पर कि कुछ एनएसजी कमांडो कश्मीर घाटी में प्रशिक्षण और अन्य उद्देश्यों के लिए तैनात हैं, इस पर उन्होंने कहा, ‘‘ वे प्रशिक्षण लेने के लिए और पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित करने आए हैं, लेकिन अब तक आतंकवाद रोधी गतिविधियों में उनकी कोई भागीदारी नहीं है।’’

इस साल 23 अगस्त को जम्मू कश्मीर के राज्यपाल का पदभार संभालने वाले मलिक ने जम्मू कश्मीर पुलिस की कड़ी मेहनत के बारे में कहा , ‘‘शहरी स्थानीय निकाय के ताजा चुनाव को देखिए। एक परिंदा भी पर नहीं मार सका। केंद्रीय नेतृत्व ने मेरी सराहना की लेकिन इसका श्रेय निश्चित तौर पर राज्य पुलिस को जाता है।’’

गौरतलब है कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने तेलंगाना में एनएसजी के एक हालिया कार्यक्रम में कहा था कि देश नयी सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में सरकार बल की भूमिका विस्तारित करने की योजना बना रही है क्योंकि ये कमांडो उन अभियानों में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं जहां आतंकवादी असैन्य परिसरों में घुस जाते हैं और लोगों का इस्तेमाल कवच के तौर पर करते हैं।

‘ब्लैककैट कमांडो’ को 2008 के मुंबई आतंकी हमले, 2016 में पठानकोट एयर बेस हमले और गुजरात में अक्षरधाम मंदिर पर हुए आतंकी हमले के दौरान आतंकवादियों से निपटने के लिए तैनात किया गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील