लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः अनंतनाग में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

By आजाद खान | Updated: December 24, 2021 10:37 IST

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि यह मुठेभड़ अरवनी इलाके में शुरू हुई है जिसमें एक आतंकवादी के मारे जाने की खबर सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देअनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है।इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है।इससे पहले सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को मार गिराया था।

भारत: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हो रहे मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। इस पर जानकारी देते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद, सुरक्षा बलों ने जिले के अरवानी इलाके के मुमनहाल गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। अधिकारी ने यह भी बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और इसके बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। बता दें कि यह अभियान अभी जारी है और मारे गए आतंकवादी और उसके संगठन की अभी पहचान नहीं हो पाई है। 

इससे पहले लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी हुआ था ढ़ेर

पिछले रविवार को श्रीनगर के हरवान इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी मारा गया था। बताया जा रहा है कि इस आतंकवादी ने हाल में ही बांदीपोरा में मारे गए दो पुलिसकर्मियों की हत्या की थी। घाटी में अभी माहौल कुछ अच्छे नहीं हैं। आए दिन वहां कोई न कोई घटना सामने आती रहती हैं।

आतंकवादी आम नागरिक और पुलिस कर्मी को बना रहे निशाना

बता दें कि आजकल घाटी में आतंकवादी आम नागरिक और पुलिस कर्मियों को निशाना बना रहे हैं। पिछले बुधवार को दो अलग-अलग घटनाएं घटी जिसमें एक पुलिस वाले के घायल होने की और एक आम नागिरक की जान चले जाने की बात सामने आई है। यह घटना श्रीनगर के नवाकदल और अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके में घटी है। हालात को देखते हुअ सुरक्षाबल की और टुकड़ियों को तैनात की गई है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअनंतनागआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण