लाइव न्यूज़ :

मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का कश्मीर पहुंचीं, कश्मीरी व्यंजनों का लिया आनंद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 28, 2023 16:23 IST

भारत की ओर से मिस वर्ल्ड प्रतिनिधि सिनी शेट्टी समेत प्रतियोगिता के अन्य विजेताओं के साथ यहां एक पांच सितारा होटल में अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ नाश्ते का आनंद लिया।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर हवाई अड्डे पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। मिस वर्ल्ड कैरेबियन एमी पेना के कश्मीरी व्यंजनों का आनंद लेते हुए नजर आ रही हैं। मिस वर्ल्ड आर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष जूलिया मार्ले भी शामिल हैं।

जम्मूः मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का सोमवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एकदिवसीय यात्रा पर कश्मीर पहुंची। पोलैंड की बिलावस्का ने भारत की ओर से मिस वर्ल्ड प्रतिनिधि सिनी शेट्टी समेत प्रतियोगिता के अन्य विजेताओं के साथ यहां एक पांच सितारा होटल में अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ नाश्ते का आनंद लिया।

एक दिवसीय दौरे के दौरान विश्व प्रसिद्ध डल झील में शिकारे पर सवार होकर कश्मीर की खूबसूरती को भी निहारेंगी। श्रीनगर हवाई अड्डे पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कैरोलिना बिलावस्का के कश्मीर दौरे की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें वे मिस वर्ल्ड इंडिया सिनी शेट्टी और मिस वर्ल्ड कैरेबियन एमी पेना के कश्मीरी व्यंजनों का आनंद लेते हुए नजर आ रही हैं।

पोलैंड की बिलावस्का ने भारत की ओर से मिस वर्ल्ड प्रतिनिधि सिनी शेट्टी समेत प्रतियोगिता के अन्य विजेताओं के साथ यहां एक पांच सितारा होटल में अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ नाश्ते का आनंद लिया। बिलावस्का और शेट्टी के साथ दिन भर की यात्रा में अमेरिकी मिस वर्ल्ड प्रतिनिधि सैनी और मिस वर्ल्ड आर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष जूलिया मार्ले भी शामिल हैं।

रूबल नागी आर्ट फाउंडेशन की रूबल नागी और भारत में पीएमई मनोरंजन के अध्यक्ष जमील सईदी भी नाश्ते के दौरान मौजूद रहे। भारत में इस साल के अंत में आयोजित होने वाली मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता यानि इसके 71वें संस्करण से पहले बिलावस्का की जम्मू कश्मीर यात्रा, किसी भी अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता के विजेता की पहली यात्रा है।

भारत ने छह बार यह प्रतिष्ठित खिताब जीता है और लगभग तीन दशकों के बाद प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। आखिरी बार देश ने इस कार्यक्रम की मेजबानी साल 1996 में की थी। मुंबई की महिला सशक्तिकरण संगठन की अध्यक्ष रूबल नेगी के मुताबिक बिलावस्का मिस वर्ल्ड इंडिया सिनी शेट्टी और मिस वर्ल्ड कैरेबियन एमी पेना सहित अन्य प्रतियोगिता विजेताओं के साथ यहां पहुंची हैं।

बता दें कि बिलावस्का की यह यात्रा इस साल के अंत में भारत में आयोजित होने वाली मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता के 71वें संस्करण से पहले कर रही हैं। मिस वर्ल्ड जूलिया एरिक मार्ले के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ बिलावस्का की यह जम्मू कश्मीर की प्री-इवेंट यात्रा लालित्य, कलात्मकता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मौका देगी।

इस यात्रा के दौरान, मिस वर्ल्ड और मिस वर्ल्ड अमेरिका श्री सैनी, मिस वर्ल्ड इंग्लैंड जेसिका गैगन और मिस एशिया प्रिसिलिया कार्ला सपुत्री यूल्स के साथ अन्य लोग प्रेस से मुलाकात करेंगे। इसके बाद डल झील में नाव की सवारी करेंगे। फिर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात भी करेंगे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमिस यूनिवर्समिस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?