लाइव न्यूज़ :

LoC के पहाड़ों पर बर्फबारी से सेना को मिलेगी राहत, घुसपैठियों पर रहेंगी नजरें

By सुरेश डुग्गर | Updated: November 13, 2018 20:56 IST

Open in App

कश्मीर में हो रहे ताजा हिमपात के बाद स्थानीय लोग सर्दी से राहत महसूस जरूर करेंगें। बीते एक पखवाड़े से पूरी कश्मीर घाटी में शीतलहर का प्रकोप जारी था। अब हिमपात से इसमें राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि एलओसी के पहाड़ों पर भी जम कर बर्फ गिरी है लेकिन सेना को इस बार उम्मीद नहीं है कि बर्फबारी के कारण उसे घुसपैठ से राहत मिल पाएगी।

एलओसी के सीमावर्ती सेक्टरों में, राजौरी क्षेत्र से लेकर करगिल के अंतिम छोर तक, बर्फ की सफेद और मोटी चादर बिछ गई है। सीमा के पहाड़ सफेद चादर में लिपटे नजर आने लगे हैं। इस बर्फबारी के कई लाभ सीमा पर तैनात सैनिकों को मिलने की उम्मीद है।

एलओसी के क्षेत्रों में होेने वाली भारी बर्फबारी के बाद रक्षाधिकारियों को घुसपैठ के प्रयासों में कमी आने की सबसे बड़ी उम्मीद है। और यह उम्मीद बसंत ऋतु तक रहने की आस इसलिए बंध गई है क्योंकि जितनी बर्फ एलओसी के पहाड़ों पर गिर रही है उसे पार करने की कोशिश करने का स्पष्ट अर्थ होगा मौत को आवाज देना।

बकौल सेनाधिकारियों के, अब उनके जवानों का ध्यान पाक सेना की गतिविधियों की ओर ही रहेगा और घुसपैठ की ओर से वे सुनिश्चित हो जाएंगें लेकिन यह सुनिश्चितता इतनी भी नहीं हो सकती क्योंकि पूर्व का अनुभव यह रहा है कि बर्फबारी के बावजूद कई बार पाकिस्तान ने घुसपैठियों को इस ओर धकेलने की कोशिश की है।

एलओसी पर चौकसी तथा सतर्कता बरतने के लिए तैनात सैनिकों के लिए इस मौसम को राहत और आराम देने वाला कहा जाता रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारी बर्फबारी के कारण पारंपारिक घुसपैठ के मार्ग तो बंद हो ही जाते हैं पाक सैनिक भी गोलाबारी में कमी लाते रहे हैं।

लेकिन चौंकाने वाला तथ्य इस बर्फबारी के बाद का यह है कि इस बार भी सेना ने उन सीमा चौकिओं को खाली नहीं करने का निर्णय नहीं लिया है जो ऊंचाई वाले स्थानों पर हैं और भारी बर्फबारी के कारण वहां तक पहुंच पाना संभव नहीं होता। ऐसा निर्णय करगिल युद्ध के बाद ही लिया गया था।

टॅग्स :एलओसीभारतीय सेनाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?