लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में बैंक मैनेजर की हत्या करने वाला आतंकी शोपियां में मारा गया, एक और आतंकी भी ढेर

By विनीत कुमार | Updated: June 15, 2022 08:09 IST

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एक मुठभेड़ में दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। इसमें एक आतंकी की पहचान जान मोहम्मद लोन के तौर पर हुई है जिसने हाल में एक बैंक मैनेजर की हत्या कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी मुठभेड़ में ढेर।मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान शोपियां के जान मोहम्मद लोन के रूप में हुई, बैंक मैनेजर की कर दी थी इसने हत्या।श्रीनगर के बेमिना में सोमवार देर रात भी मुठभेड़ में मारे गए थे दो आतंकी।

शोपियां: सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बुधवार तड़के मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया। मारा गया एक आतंकी हाल में कुलगाम में एक बैंक मैनेजर विजय कुमार की हत्या में शामिल था। इसकी जानकारी कश्मीर पुलिस की ओर से दी गई है।

कश्मीर जोन पुलिस की ओर से ट्वीट किया गया, 'मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान शोपियां के जान मोहम्मद लोन के रूप में हुई है। अन्य आतंकी अपराधों के अलावा वह हाल ही में कुलगाम जिले में 2 जून को बैंक मैनेजर विजय कुमार की हत्या में शामिल था।'

बैंक मैनेजर विजय कुमार राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले थे और कुलगाम में कार्यरत थे। उनकी दिनदहाड़े आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। विजय कुमार दक्षिण कश्मीर जिले में इलाकाई देहाती बैंक (ईडीबी) की अरेह मोहनपोरा शाखा में प्रबंधक थे। आतंकी की गोली से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

बहरहाल, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को शोपियां के कांजीउलर इलाके में हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया। कश्मीर ज़ोन पुलिस ने ट्वीट किया, 'आतंकवादियों का संबंध प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से था।' मुठभेड़ के इस ऑपरेशन को जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया।

इससे पहले श्रीनगर के बेमिना में सोमवार देर रात सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया। इनकी पहचान पाकिस्तानी कमांडर अब्दुल्ला गौजरी और लश्कर के स्थानीय कमांडर आदिल हुसैन मीर के तौर पर हुई। पुलिस के अनुसार मारे गए दोनों आतंकी अमरनाथ यात्रा पर हमला करने बीते माह कश्मीर में घुसपैठ करने वाले लश्कर के तीन सदस्यीय आत्मघाती दस्ते में शामिल थे। इस दस्ते का एक पाकिस्तानी आतंकी हांजला छह जून को सोपोर के जालूरा में हुई मुठभेड़ में मारा गया था।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने मंगलवार को बताया था मारे गए आतंकियों में से दो पाकिस्तानी और एक स्थानीय निवासी था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?