लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन के डर से लद्दाख में सभी समारोह रद्द, पर जम्मू कश्मीर में आयोजकों को डर नहीं

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 27, 2021 13:35 IST

कोरोना वायरस का बेहद संक्रामक ओमीक्रोन वैरिएंट लद्दाख में भी पहुंच गया है। लेह जिले में बढ़ रहे संक्रमण और ओमीक्रोन मामले की पुष्टि के बाद प्रशासन ने विंटर टूरिज्म गतिविधियों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस का बेहद संक्रामक ओमीक्रोन वैरिएंट लद्दाख में भी पहुंच गया है।कारगिल जिले में भी प्रशासन ने पाबंदियां बढ़ा दी हैं।

जम्मू: ओमीक्रोन का मात्र एक केस मिलने के बाद लद्दाख में सख्ती बरती जा रही है उसके तहत आयोजित होने वाले सभी समारोहों को भी रद्द कर दिया गया है। पर जम्मू कश्मीर में ऐसा कुछ नहीं हुआ है। शायद समारोहों के आयोजकों को ओमीक्रोन का कोई डर नहीं है तभी तो समारोह आयोजित हो रहे हैं और लोगों को न्यौता भी दिया जा रहा है।

दरअसल, कोरोना वायरस का बेहद संक्रामक ओमीक्रोन वैरिएंट लद्दाख में भी पहुंच गया है। लेह जिले में बढ़ रहे संक्रमण और ओमीक्रोन मामले की पुष्टि के बाद प्रशासन ने विंटर टूरिज्म गतिविधियों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। 

लेह जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर विश्व विख्यात चादर ट्रैक, स्नो लैपर्ड साइटिंग एक्सपेडिशन समेत विंटर टूरिज्म से जुड़ी अन्य गतिविधियों को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।

आदेश में कहा गया है कि लेह जिले में ओमीक्रोन मामला सामने आने के बाद एहतियातन यह पाबंदियां लगाई जा रही हैं। वहीं, कारगिल जिले में भी प्रशासन ने पाबंदियां बढ़ा दी हैं। जिले में प्रवेश के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। संक्रमण का एक मामला मिलने पर भी क्षेत्र के 500 मीटर दायरे को बफर जोन बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

पर जम्मू कश्मीर में ऐसा कुछ नजर नहीं आता था। गुलमर्ग और पहलगाम में अगर सैलानी 31 दिसम्बर मनाने के लिए समारोहों में शिकरत करने को पहुंच रहे थे तो पत्रीटाप में विंटर कार्निवल में आने के लिए लोगों को न्यौते दिए जा रहे हैं। क्रिसमस पर प्रदेश में जुटी भीड़ को देख कर लगता था किसी को कोरोना का कोई डर नहीं है।

सच्चाई यह है कि जम्मू में 5 मामले ओमीक्रोन के मिल चुके हैं। कश्मीर में फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन कोरोना के नए वेरिएंट की रोकथाम के लिए सिर्फ उपाय घोषित कर रही है पर जमीनी हकीकत यह है कि भीड़ एकत्र होने पर कोई रोक नहीं है।

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)कोरोना वायरसजम्मू कश्मीरलद्दाखपर्यटन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं