लाइव न्यूज़ :

कश्‍मीर के कुलगाम में तीन भाजपा नेताओं की गोली मार कर हत्‍या, युवा मोर्चा के महासचिव शामिल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 29, 2020 22:05 IST

आतंकियों ने दक्षिण कश्‍मीर के कुलगाम जिले के योर काशीपोरा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव फिदा हुसैन को अन्‍य दो साथी नेताओं समेत गोली मार दी।

Open in App
ठळक मुद्दे फिदा हुसैन ने अस्‍पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया जबकि दो अन्‍य भाजपा नेताओं ने बाद में अस्‍पताल में ही दम तोड़ दिया। भाजपा नेताओं की पहचान उमर रमजान हजाम तथा वसीम अहमद के तौर पर की गई है। कश्‍मीर में यह पहला अवसर है कि इतने भाजपा नेताओं की आतंकियों ने एक साथ गोली मार कर हत्‍या की हो।

जम्मूः आतंकियों ने आज रात कश्‍मीर में भाजपा के तीन नेताओं की गोली मार कर हत्‍या कर दी है। इनमें एक युवा मोर्चा के जनरल सेके्रटरी हैं और दो अन्‍य नेता हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों ने दक्षिण कश्‍मीर के कुलगाम जिले के योर काशीपोरा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव फिदा हुसैन को अन्‍य दो साथी नेताओं समेत गोली मार दी। फिदा हुसैन ने अस्‍पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया जबकि दो अन्‍य भाजपा नेताओं ने बाद में अस्‍पताल में ही दम तोड़ दिया।

अन्‍य मारे गए भाजपा नेताओं की पहचान उमर रमजान हजाम तथा वसीम अहमद के तौर पर की गई है। भाजपा के कश्‍मीर के मीडिया इंचार्ज मंजूर बट ने इन हत्‍याओं की पुष्टि की है। कश्‍मीर में यह पहला अवसर है कि इतने भाजपा नेताओं की आतंकियों ने एक साथ गोली मार कर हत्‍या की हो।

हालांकि दो महीने पहले उन्‍होंने भाजपा समर्थित सरपंचों की हत्‍या जरूर कर दी थी। अधिकारियों के बकौल, हमले की खबर मिलते ही अतिरिक्‍त सुरक्षाबलों को घटनास्‍थल पर भेज दिया गया था जिन्‍होंने आतंकियों की तलाश में व्‍याप्‍क अभियान छेड़ा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आतंकवादीमनोज सिन्हानरेंद्र मोदीधारा ३७०जेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत