लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में सरकारी स्कूलों के लिए बढ़ रहा लोगों में आकर्षण! करीब 8 हजार छात्रों ने छोड़ा प्राइवेट स्कूल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 28, 2023 16:00 IST

कश्मीर में एक दिलचस्प ट्रेंड सामने आया है। यहां करीब 8 हजार छात्र निजी स्कूल छोड़ सरकारी स्कूलों में पहुंच गए हैं।

Open in App

जम्मू: कश्मीर में निजी स्कूलों में पढ़ने वाले 8 हजार के करीब छात्र-छात्राएं सरकारी स्कूलों में आ गए हैं। हालांकि कई को प्राइवेट स्कूलों ने डिस्चार्ज सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया है बावजूद इसके शिक्षा विभाग ने उन्हें प्रवेश देने के लिए हामी भर दी है।

हालांकि प्राइवेट स्कूलों से सरकारी स्कूलों में एडमिशन लेने वाले इन छात्रों के बारे में कहा जा रहा है कि वे कई कारणों से ऐसा कर रहे हैं, जिसमें सबसे बड़ा कारण आर्थिक है। दरअसल कोरोना ने कश्मीर की अर्थ व्यवस्था पर भी बुरा असर डाला था और जिसके परिणाम अब सामने आ रहे हैं।

बताया जाता है कि जो 8 हजार के करीब छात्रों ने अब सरकारी स्कूलों में एडमिशन के लिए अप्लाई किया है उनमें से कई को प्रायवेट स्कूलों ने फीस न भरने के कारण निकाल दिया था और कई पहले से ही स्कूलों को छोड़ चुके थे।

इस संबंध में स्कूली शिक्षा विभाग के इंचार्ज डा तस्सदुक हुसैन कहते हैं कि कश्मीर में सभी को शिक्षा के तहत स्कूल छोड़ने वाले छात्रों को फिर से भर्ती करने की मुहिम छेड़ी गई थी। जबकि सरकारी स्कूलों की ओर आकर्षण बढ़ाने के लिए जो पखवाड़ा चलाया गया था उसके तहत कश्मीर में 40358 नए छात्र सरकारी स्कूलों में विभिन्न कक्षाओं में आए हैं।

उन्होंने इस मुहिम की सफलता का श्रेय उन सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को दिया जिन्होंने अथक मेहनत कर इन हजारों बच्चों को सरकारी स्कूलों की ओर आकर्षित किया तथा पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को भी फिर से स्कूलों की ओर मोड़ने में कामयाबी हासिल की।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया