लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: पुंछ सेक्टर में ट्रेनिंग के दौरान ब्लास्ट, एक जवान गंभीर रूप से घायल

By धीरज पाल | Updated: May 22, 2019 13:05 IST

वहीं, आज (22 मई) की सुबह जम्‍मू-कश्‍मीर के कुलगाम के गोपालपुरा में सेना के मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए। अभी भी यहां कुछ आतंकियों के  छिपे होने की आशंका है। सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देपिछले एक हफ्ते में सेना ने शोपियां, पुलवामा में 10 से ज्यादा आतंकी मार गिराए हैंजम्‍मू-कश्‍मीर के कुलगाम के गोपालपुरा में सेना के मुठभेड़ में आज (22 मई) सुबह दो आतंकी मारे गए

जम्मू कश्मीर के पूंछ सेक्टर में सेना के ट्रेनिंग के दौरान  ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट में एक जवान गंभीर रुप से घायल और कई जवान को मामूली चोट आई है। हालांकि इससे पहले खबरें आ रही थी कि ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया जबकि 7 जवान घायल हो गए।

आईईडी ब्लास्ट पर रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि "यह एक आईईडी विस्फोट नहीं था लेकिन ट्रेनिंग के दौरान एक घटना घटी। जिसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि कुछ जवानों को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि यह घटना पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास हुई।  

वहीं, जम्‍मू-कश्‍मीर के कुलगाम के गोपालपुरा में सेना के मुठभेड़ में आज (22 मई) सुबह दो आतंकी मारे गए।  अभी भी यहां कुछ आतंकियों के  छिपे होने की आशंका है। सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। 

बताया जा रहा है कि इलाके में सुरक्षाबलों को कुछ आतंकी छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद 34 राजस्‍‍‍‍‍‍थान रायफल्‍स, जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस और सेना ने संयुक्‍त अभियान चलाया।

बता दें कि पिछले एक हफ्ते में भारतीय सेना को कश्मीर में बड़ी सफलता मिली है। सेना ने शोपियां, पुलवामा में 10 से ज्यादा आतंकी मार गिराए हैं।

पुलिस के एक सूत्र ने कहा, “छिपे हुए आतंकवादियों के चारों ओर घेराव कड़ी करने पर उन्होंने सुरक्षा बलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें दो आतंकवादियों को मारा गिराया।”

सूत्र ने बताया, “मारे गए आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के संगठन से ताल्लुक रखते थे। दोनों आतंकियों की सटीक पहचान करने की कोशिश की जा रही है।”

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया