लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने किए PSA के तहत पांच हिरासती आदेश रद्द, सरकार को फटकारा

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 19, 2019 09:56 IST

जम्मू-कश्मीर से पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 हटा दिया गया था और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था। इस बीच राज्य की सुरक्षा का हवाला देते हुए प्रशासन ने कई लोगों को पीएसए के तहत हिरासत में लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने पिछले महीने में प्रशासन द्वारा कठोर लोक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत पारित आदेशों को रद्द कर दिया।प्रशासन ने व्यक्तियों को हिरासत में लेने का आधार नहीं बताया।

जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने पिछले महीने में प्रशासन द्वारा कठोर लोक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत पारित आदेशों को रद्द कर दिया। प्रशासन ने व्यक्तियों को हिरासत में लेने का आधार नहीं बताया। कोर्ट ने हिरासत में लिए लिए गए युवकों का मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताया है। सभी पांचों हिरासत में रखे गए युवकों को रिहा कर दिया गया है।

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से कहा है कि उसने संविधान के अनुच्छेद 22 (5) का उल्लंघन किया है। 5 अगस्त के बाद निवारक प्रतिबंधों को चुनौती देने वाली कम से कम पांच बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिकाओं में अदालत का ये फैसला था। दरअसल, जम्मू-कश्मीर से पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 हटा दिया गया था और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था। इस बीच राज्य की सुरक्षा का हवाला देते हुए प्रशासन ने कई लोगों को पीएसए के तहत हिरासत में लिया था।

बता दें, जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने 10 दिसम्बर को पीएसए के तहत हिरासत में लिए गए दो लोगों को रिहा करने का आदेश दिया था। अधिकारियों ने बताया था कि न्यायमूर्ति अली मोहमद मागरे ने सोपोर के मोहम्मद अशरफ गनी और श्रीनगर के इम्तियाज पहलु की पीएसए हिरासत रद्द कर दी। गनी को कथित तौर पर लकड़ी की तस्करी करने और पहलु को पत्थरबाजी में कथित संलिप्तता के मामले में पीएसए के तहत हिरासत में लिया गया था। 

नेशनल कॉन्फ्रेंस के संस्थापक शेख अब्दुल्ला ने 1978 में यह कानून लागू किया था, जब वह मुख्यमंत्री थे। केन्द्र सरकार के जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद अब्दुल्ला के बेटे एवं तीन बार के मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को विवादित लोक सुरक्षा कानून के तहत ही हिरासत में लिया गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया