लाइव न्यूज़ :

हजरतबल दरगाह में अशोक चिह्न तोड़े जाने पर प्राथमिकी, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला कूदे, राजनीतिक विवाद बढ़ा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 6, 2025 16:17 IST

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मामले में कूदते हुए कहा कि यह प्रतीक चिन्ह सरकारी समारोहों में इस्तेमाल होता है, धार्मिक स्थलों पर नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों ने हजरतबल दरगाह के अंदर उद्घाटन पत्थर पर अशोक चिह्न लगाने पर आपत्ति जताते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया।लोगों का कहना था कि यह चिह्न इस्लामी सिद्धांतों के विरुद्ध है और इसे दरगाह में नहीं रखा जाना चाहिए।दरगाह हजरतबल में प्रदर्शित करने के लिए नहीं बनाया गया था।

जम्मूः विवाद के तूल पकड़े जाने पर जम्मू कश्मीर पुलिस ने ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर स्थित हजरतबल दरगाह में अशोक चिह्न तोड़े जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि इस मुद्दे पर बवाल मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के भी बीच में कूद जाने के बाद और बढ़ गया है। सूत्रों ने को बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर संख्या 76/2025 के तहत नगीन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को, स्थानीय लोगों ने हजरतबल दरगाह के अंदर उद्घाटन पत्थर पर अशोक चिह्न लगाने पर आपत्ति जताते हुए उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना था कि यह चिह्न इस्लामी सिद्धांतों के विरुद्ध है और इसे दरगाह में नहीं रखा जाना चाहिए। मामले ने और तूल उस समय पकड़ लिया जब मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मामले में कूदते हुए कहा कि यह प्रतीक चिन्ह सरकारी समारोहों में इस्तेमाल होता है, धार्मिक स्थलों पर नहीं। इसे दरगाह हजरतबल में प्रदर्शित करने के लिए नहीं बनाया गया था।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वक्फ बोर्ड को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की अपनी गलती के लिए माफी मांगनी चाहिए थी। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को हजरतबल दरगाह पर प्रतीक चिन्ह लगाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं थी और इस गलती का बचाव करने के बजाय इसे स्वीकार किया जाना चाहिए था।

अनंतनाग में पत्रकारों से बात करते हुए उमर ने कहा कि पहला सवाल यह है कि क्या वहां ऐसी पट्टिका लगाई ही जानी चाहिए थी। मैंने पहले कभी किसी धार्मिक संस्थान या किसी समारोह में इस प्रतीक चिन्ह का इस्तेमाल होते नहीं देखा। फिर ऐसा पत्थर लगाने की क्या जरूरत थी? अगर काम अच्छा होता, तो लोग खुद ही उसे पहचान लेते।

मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि हजरतबल दरगाह को उसका वर्तमान स्वरूप शेर-ए-कश्मीर शेख मोहम्मद अब्दुल्ला ने दिया था, जिन्होंने पहचान के लिए कभी कोई पट्टिका या प्रतीक चिन्ह नहीं लगाया। उमर ने कहा कि आज भी लोग उनके काम को बिना किसी नामपट्टिका के याद करते हैं। इससे पता चलता है कि पत्थर की कभी जरूरत नहीं पड़ी।

इस घटना के बाद, जम्मू कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष दरक्षां अंद्राबी ने इस घटना को दरगाह का घोर अपमान बताया और इसे आतंकवाद से कम नहीं बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से तत्काल गिरफ्तारी की अपील की और आरोप लगाया कि यह अराजकता राजनीतिक कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों द्वारा जानबूझकर फैलाई गई थी।

जबकि श्रीनगर के सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी ने इसे एक पवित्र स्थान के अंदर अहंकार को बढ़ावा देने का प्रयास बताया, जबकि नेकां विधायक तनवीर सादिक ने कहा कि एक मूर्तिनुमा प्रतीक की स्थापना इस्लामी सिद्धांत तौहीद के विपरीत है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरउमर अब्दुल्ला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?