लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया, ऑपरेशन जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2019 09:45 IST

इससे पहले शनिवार को पुलवामा के लसीपोरा में सेना को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली थी। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 4 आतंकियों को ढेर किया।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ अब भी जारी, एक आतंकी ढेरइससे पहले शुक्रवार को पुलवामा के लसीपोरा में सेना ने 4 आतंकी मार गिराये थे

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में शनिवार को मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। यह मुठभेड़ अनंतनाग के वेरीनाग में अब भी जारी है। अभी भी इलाके में और दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर है। फिलहाल दोनों तरफ की गोलीबारी जारी है। मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था और इसी बीच आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। रिपोर्टस के अनुसार मारा गया आतंकी मोहम्मद इकबाल है। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

बता दें कि इससे पहले पुलवामा के लसीपोरा में सेना को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली थी। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 4 आतंकियों को ढेर किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पुलवामा के पंजरान इलाके में घेराबंदी करके तलाश अभियान शुरू किया। 

पुलवामा में शुक्रवार को मारे जाने वाले आतंकवादियों में दो वे एसपीओ भी शामिल थे जो कुछ दिन पहले पुलवामा पुलिस लाइन से अपनी राइफल लेकर भाग गए थे। सुरबक्षाबलों ने भी एसओजी के दोनों एसपीओ की मौत की पुष्टि की है। करीब 16 घंटे तक चली इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने चारों आतंकवादियों को मार गिराया। शवों की जांच करने पर पाया गया कि मारे जाने वाले चार आतंकवादियों में दो भगौड़े एसपीओ भी शामिल थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो