लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने जम्मू कश्मीर के ब्लॉक चुनाव को 'त्रासदी और तमाशा' बताया, पढ़ें और क्या कहा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2019 10:25 IST

Jammu Kashmir BDC Election: 24 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा। मतों की गिनती भी आज दोपहर तीन बजे से शुरू हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देयह चुनाव दलगत आधार पर होंगे और 26,629 पंच और सरपंच मतदान करने और बीडीसी अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के योग्य हैं। इस चुनाव में करीब एक हजार प्रत्याशी हैं जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी और कांग्रेस ने इसका बहिष्कार किया है

जम्मू-कश्मीर में ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल अध्यक्ष पद के लिए चुनाव आज 24 अक्तूबर को सुबह नौ से शुरू हो चुका है। चुनाव शुरू होते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए जम्मू-कश्मीर में बीडीसी चुनाव को त्रासदी और तमाशा दोनों बताया है। उन्होंने लिखा है, जम्मू-कश्मीर में बीडीसी चुनाव को त्रासदी और तमाशा का एक नमूना है। इस चुनाव का राज्य में तीन पार्टी कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी बहिष्कार कर रही है। क्या ये बात मायने नहीं रखती। जम्मू, कश्मीर व लद्दाख में 310 में से 27 अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। शेष 283 ब्लॉकों के लिए 1065 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

चार ब्लॉक महिलाओं के लिए आवंटित हैं और वहां कोई महिला प्रत्याशी नहीं है। यह चुनाव मतपत्र से होगा।अधिकारियों ने बताया कि 27 बीडीओ में उम्मीदवारों को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया है। 1,065 बीडीओ में चुनाव होना है। सबसे ज्यादा उम्मीदवार उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले (101) में हैं जबकि सबसे कम प्रत्याशी दक्षिण कश्मीर के शोपियां (चार) में है।

कांग्रेस, माकपा, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी चुनाव में हिस्सा नहीं ले रही है। यह चुनाव पार्टी के आधार पर हो रहे हैं। कांग्रेस ने राज्य प्रशासन पर ‘उदासीन रवैया’ अपनाने और कश्मीर में उसके नेताओं की हिरासत को लेकर चुनावों के बहिष्कार का ऐलान किया है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"