लाइव न्यूज़ :

Jammu Kashmir Assembly elections: पिता फारूक या पुत्र उमर अब्दुल्ला!, कौन विधानसभा चुनाव लड़ेगा?, जानिए नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष क्या बोले

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 17, 2024 12:12 IST

Jammu Kashmir Assembly elections: पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गठबंधन का विकल्प खुला है। कुछ दिन पहले कांग्रेस के कुछ नेता गठबंधन के लिए मुझसे मिले थे। 

Open in App
ठळक मुद्देमैं इस्तीफा दे दूंगा और उमर साहब कमान संभालेंगे।मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहता हूं। डा फारूक साहब की तबीयत ठीक नहीं रहती।

Jammu Kashmir Assembly elections: नेशनल कांफ्रेंस में पिता पुत्र के बीच द्वंद्व चल रहा है कि आखिर उनमें से कौन विधानसभा चुनाव लड़ेगा। नेकां के लिए यह अब यक्ष प्रश्न बन गया है कि क्या नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष डा फारूक अब्दुल्ला या पार्टी उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे? डा फारूक अब्दुल्ला द्वारा जम्मू क्षेत्र में मीडिया से बातचीत के अनुसार, वे स्वयं चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं विधानसभा चुनाव लड़ूंगा। और जब राज्य का दर्जा बहाल हो जाएगा, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा और उमर साहब कमान संभालेंगे।

जबकि उमर अब्दुल्ला ने यहां मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहता हूं। मुझ पर पार्टी के साथियों का चुनाव लड़ने का दबाव है। यहां तक कि डा फारूक अब्दुल्ला साहब भी कहते हैं कि अगर मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा तो वे स्वयं चुनाव लड़ेंगे। वे कहते थे कि कभी-कभी डा फारूक साहब की तबीयत ठीक नहीं रहती।

मैं अपने पार्टी साथियों से सलाह मशविरा करूंगा और कुछ दिनों में फैसला लूंगा। कांग्रेस के साथ चुनावी गठबंधन के बारे में उमर ने कहा कि हालांकि चुनाव में बहुत कम समय बचा है, लेकिन उस पार्टी के साथ गठबंधन का विकल्प खुला है। कुछ दिन पहले कांग्रेस के कुछ नेता गठबंधन के लिए मुझसे मिले थे।

लेकिन बाद में मुझे पता चला कि इस मुद्दे पर बात करने के लिए उनके पास पार्टी हाईकमान का अधिकार नहीं है। इसलिए बातचीत बंद कर दी गई। लेकिन अगर कांग्रेस के पास कहने के लिए कुछ ठोस है तो हम बातचीत के लिए तैयार हैं। लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि समय कम है।

नेकां उपाध्यक्ष ने उन पार्टियों के साथ किसी भी तरह के गठबंधन से इनकार किया, जिन्होंने हाल ही में उनकी पार्टी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने संसदीय चुनावों में हमारे साथ दुर्व्यवहार किया, लेकिन बाद में सुलह करने का कोई प्रयास नहीं किया। इन परिस्थितियों में उन पार्टियों के साथ गठबंधन से इनकार किया जाता है।

इस बीच डा फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि वह खुद किसी भी चुनावी गठबंधन के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि उमर साहब नहीं, लेकिन मैं किसी भी चुनावी गठबंधन के खिलाफ हूं। मैं चाहता हूं कि नेकां अपने दम पर चुनाव लड़े। लेकिन आखिरकार पार्टी को ही फैसला लेना है। मैं श्रीनगर वापस जा रहा हूं, जहां पार्टी की बैठक होनी है और इस मुद्दे पर फैसला लिया जाएगा।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024उमर अब्दुल्लाफारूक अब्दुल्लाचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos