लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: आर्टिकल 370 हटाने के संकल्प पर राज्य सभा में हंगामा, अमित शाह ने कहा- एक सेकेंड की भी देर नहीं होनी चाहिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2019 12:19 IST

अमित शाह ने कहा, 'संविधान में अनुच्छेद 370 अस्थाई था, इसका मतलब ही यह था कि इसे किसी न किसी दिन हटाया जाना था लेकिन अभी तक किसी भी राजनीतिक दल में इच्छाशक्ति नहीं थी।'

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के प्रस्ताव पर राज्य सभा में हंगामाअमित शाह ने 370 हटाने का संकल्प पेश करते हुए विपक्ष को दी चर्चा की चुनौती

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के संकल्प और इसे लद्धाख से अलग कर केंद्र शासित बनाने के विधेयक को पेश करने के दौरान सोमवार को राज्य सभा में जबर्दस्त हंगामा देखने को मिला। गृह मंत्री अमित शाह ने विधेयक पेश करने के दौरान कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद को इस पर चर्चा के लिए चुनौती दी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस आर्टिकल को हटाने में एक सेकेंड की भी देरी नहीं की जानी चाहिए। 

अमित शाह ने कहा, ' गुलाम नबी आजाद को अगर ऐसा लगता है कि यह असंवैधानिक है तो वे लोकतांत्रित तंत्र के मुताबिक चर्चा करें। मैं चर्चा करने के लिए तैयार हूं।'

अमित शाह ने कहा, 'संविधान में अनुच्छेद 370 अस्थाई था, इसका मतलब ही यह था कि इसे किसी न किसी दिन हटाया जाना था लेकिन अभी तक किसी भी राजनीतिक दल में इच्छाशक्ति नहीं थी कि इसे हटाने की ओर कदम बढ़ाया। लोग वोट बैंक की राजनीति करते थे लेकिन हमें वोट बैंक की परवाह नहीं है। पीएम मोदी जी इच्छाशक्ति के धनी हैं।'

अमित शाह ने साथ ही कहा, 'विपक्ष के नेता ने कहा कि आर्टिकल 370 से जम्मू-कश्मीर भारत से जुड़ा। यह सही नहीं है। महाराज हरी सिंह ने 27 अक्टूबर 1947 को भारत से जुड़ने का समझौता किया लेकिन आर्टिकल 370 को 1954 में लाया गया।'  

अमित शाह ने कहा कि विपक्ष को बताया चाहिए कि जब सबसे ज्यादा पैसा जम्मू-कश्मीर को दिया जाता था तो आज भी कश्मीरी गरीब क्यों हैं। अमित शाह ने साथ ही इस बात पर भी जोर दिया कि आर्टिक 370 को हटाने में एक सेकेंड की भी देरी नहीं करनी चाहिए।

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरअमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह