लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: 24 घंटे में अनंतनाग में दूसरा मुठभेड़, एक जवान शहीद, दो आतंकी ढेर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 18, 2019 11:28 IST

आतंकवादियों ने सोमवार को पुलवामा जिले में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगे एक वाहन के जरिए सेना के एक पेट्रोल पंप को भी निशाना बनाया था।

Open in App

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों के साथ मंगलवार को हुई मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया। इस मुठभेड़ में सेना ने जैश के दो आतंकियों को भी मार गिराया। गौरतलब है कि सोमवार को जिले में हुई एक अन्य मुठभेड़ में सेना के एक मेजर शहीद हो गये थे। दक्षिण कश्मीर जिले के बिजबेहरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने आज सुबह घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलायीं। जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया। उन्होंने बताया कि उसने एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। अंतिम सूचना मिलने तक मुठभेड़ जारी है।गौरतलब है कि सोमवार को जिले के अचबल इलाके में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के एक मेजर शहीद हो गये थे और एक अन्य अधिकारी एवं दो सैनिक घायल हो गए थे। एक आतंकवादी भी मारा गया था। आतंकवादियों ने सोमवार को पुलवामा जिले में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगे एक वाहन के जरिए सेना के एक पेट्रोल पंप को भी निशाना बनाया था। विस्फोट में नौ जवान और दो नागरिक घायल हो गए। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यह विस्फोट फरवरी में पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमले की जगह से करीब से सीआफकस्फोट विस्फोट स्थल किलोमीटर की दूरी पर हुआ है। इसमें 40 जवान मारे गए थे।हिंसा का मार्ग छोड़ दो आतंकियों ने किया आत्मसमर्पण-इसके साथ ही पुलवामा जिले में दो आतंकवादियों ने हिंसा का मार्ग छोड़कर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों की जान को खतरा हो सकता है, इसी आशंका से उनका पहचान गुप्त रखी गई है। प्रवक्ता ने बताया, समुदाय के सदस्यों और परिवार की मदद से पुलवामा के दो और युवक मुख्यधारा में लौट आए हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी