लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में मारे गए 3 ‘आतंकियों’ की मौत पर उठे सवाल, डीजीपी दिलबाग सिंह बचाव की मुद्रा में

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 31, 2020 19:49 IST

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के एक व्यस्त बाजार में आतंकवादियों ने एक सुनार की बृहस्पतिवार को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वारदात शाम में सराय बाला में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे62 वर्षीय सतपाल सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।अधिकारी ने बताया कि पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है।पुलिस की मुठभेड़ का बचाव करते हुए कहा कि कई बार माता-पिता भी नहीं जानते कि उनके बच्चे कहां हैं।

जम्मूः  श्रीनगर में कल मारे गए 3 ‘आतंकियों’ की मौत के बाद उठने वाले सवालों पर अब कश्मीर पुलिस बचाव की मुद्रा में आ गई है।

कल खुद ही पुलिस ने इसे स्वीकार किया था कि मारे जाने वाले ‘आतंकियों’ के खिलाफ  ही किसी पुलिस स्अेशन में कोई मामला दर्ज था और न ही वे आतंकियों की लिस्ट में थे। जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने पुलिस की मुठभेड़ का बचाव करते हुए कहा कि कई बार माता-पिता भी नहीं जानते कि उनके बच्चे कहां हैं। जहां मुठभेड़ चल रही थी, वे वहां क्या कर रहे थे?

श्रीनगर मुठभेड़ में मारे गए तीन ‘आतंकियों’ के बाद जब उनके परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया तभी से हम परिवार के आरोपों पर गौर करना शुरू कर दिया था। अगर इसमें कुछ है, तो हम इसकी जांच करेंगे। दिलबाग सिंह दावा करते थे कि उनके पास इस पर विवाद करने का कोई कारण नहीं है।

जबकि मुठभेड़ में मारे गए दो ‘आतंकियों’ के परिजनों ने दावा किया कि उनके बच्चे एक विश्वविद्यालय में फार्म जमा कराने गए थे। इस पर डीजीपी कहते थे कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि मुठभेड़ स्थल पर उनके बच्चे क्या कर रहे थे, अगर वे फार्म जमा करने गए थे। पुलिस महानिदेशक कहते थे कि कई बार बच्चों के माता-पिताओं को उनकी गतिविधियों के बारे में पता नहीं होता। ऐसा नहीं है कि हम इस पर कार्रवाई नहीं कर रहे। हम परिवारों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करेंगे। अगर कुछ है, तो हम उसकी जांच करेंगे।

जब डीजीपी से पूछा गया कि परिजनों का कहना है कि उनके बच्चे आतंकी नहीं है, हालांकि स्थानीय पुलिस भी इस बात को मान रही है कि मारे गए तीनों युवक एजाज अहमद गनाई, अथर मुश्ताक और जुबैर अहमद इससे पहले कभी आतंकी गतिविधियों में संलिप्त नहीं पाए गए हैं। जहां तक की उनके खिलाफ थाने में कोई आपराधिक मामला भी दर्ज नहीं है।

डीजीपी ने मुठभेड़ का बचाव करते हुए कहा कि यह जरूरी नहीं है कि हर आतंकी पुलिस के साथ सूचीबद्ध हो। जब कोई व्यक्ति आतंकी संगठन में भर्ती होने के लिए घर से निकलता है तो तो क्या वह अपने माता-पिता को बताने पर विचार करता है।

मुठभेड़ के बाद जैसे ही तीनों ‘आतंकियों’ की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई उसके कुछ ही घंटों बाद मृतकों के परिजनों ने पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) पुलवामा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से आग्रह भी किया है कि वे इसकी उच्चतम स्तर पर जांच करवाएं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरगृह मंत्रालयआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?