लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर राज्यसभा सीट चुनावः  कांग्रेस की नजर सीट पर, एनसी से बात करेंगे दिग्विजय सिंह

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 2, 2025 15:20 IST

Jammu and Kashmir Rajya Sabha seat election: सत्तारूढ़ गठबंधन के 53 सदस्य हैं, जबकि भाजपा के 28 सदस्य हैं। गैर-भाजपा विपक्षी गुट में सात विधायक शामिल हैं, पीडीपी के तीन, पीसी और आप के एक-एक और दो निर्दलीय हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष डा फारूक अब्दुल्ला या मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से बात कर सकते हैं।कांग्रेस-नेकां गठबंधन साझेदारी के कामकाज की निगरानी और उससे संबंधित चर्चाओं में शामिल होने का काम सौंपा था।प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा के साथ मिलकर काम करने का भी निर्देश दिया गया।

जम्मूः कांग्रेस पार्टी 24 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में चार राज्यसभा सीटों में से एक पर अपना दावा पेश कर सकती है। वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह इस मामले पर गठबंधन सहयोगी नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के साथ बातचीत शुरू करने वाले हैं। नई दिल्ली के शीर्ष कांग्रेस नेताओं ने बताया कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंहराज्यसभा चुनाव में पार्टी के लिए एक सीट मांग सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह औपचारिक रूप से नेशनल कांफ्रेंस के साथ इस मुद्दे पर बात करेंगे। सूत्रों के बकौल, सिंह इस मुद्दे पर नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष डा फारूक अब्दुल्ला या मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से बात कर सकते हैं।

जानकारी के लिए इस साल अप्रैल में कांग्रेस आलाकमान ने सिंह को जम्मू कश्मीर में कांग्रेस-नेकां गठबंधन साझेदारी के कामकाज की निगरानी और उससे संबंधित चर्चाओं में शामिल होने का काम सौंपा था। उन्हें इन मामलों पर जम्मू कश्मीर प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा के साथ मिलकर काम करने का भी निर्देश दिया गया।

आगामी राज्यसभा चुनावों में, नेकां-कांग्रेस गठबंधन चार में से तीन सीटें आसानी से जीत सकता है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शेष सीटें जीतने की मजबूत स्थिति में है। वर्तमान सदन में, सत्तारूढ़ गठबंधन के 53 सदस्य हैं, जबकि भाजपा के 28 सदस्य हैं। गैर-भाजपा विपक्षी गुट में सात विधायक शामिल हैं, पीडीपी के तीन, पीसी और आप के एक-एक और दो निर्दलीय हैं।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावजम्मू कश्मीरफारूक अब्दुल्लाउमर अब्दुल्लादिग्विजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी