लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: बारामूला जिले के उड़ी में यात्री वाहन खाई में गिरा; 7 की मौत, 8 जख्‍मी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 31, 2024 16:46 IST

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दुर्घटनास्थल पर तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया।

Open in App

बारामूला: जम्‍मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उड़ी में एक यात्री वाहन के बर्फीली सड़क से फिसल कर खाई में गिरने से 7 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और आठ अन्‍य गंभीर रूप से जख्‍मी हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामुल्‍ला जिले के उड़ी इलाके में एक दुखद सड़क दुर्घटना में कम से कम सात यात्रियों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। समाचार भिजवाए जाने तक सुरक्षाबल मौके पर पहुंच कर घायलों को निकाल रहे हैं जबकि आठ लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। गहरी खाई में गिरने के कारण वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया ।

उन्होंने बताया कि आज दोपहर बुजथलन ततमुल्ला उड़ी में एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दुर्घटनास्थल पर तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया।

उन्होंने कहा कि बर्फबारी के कारण सड़क फिसलन भरी हो गई है। उन्होंने कहा कि घायलों को इलाज के लिए जीएमसी बारामुल्‍ला ले जाया गया है। अधिकारियों ने लोगों से एक बार फिर अपील की है कि वे फिसलनभरी सड़कों पर टायरों पर चेन बांध कर ही सफर करें।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसड़क दुर्घटनाRoad Transport
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?