लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर के बाहरी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 25, 2020 10:57 IST

जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित रणबीरगढ़ इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशिष्ट सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने आज सुबह घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर के बाहरी इलाके में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है।सुरक्षाबलों ने एक एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया है।

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के बाहरी इलाके में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। इस बीच सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया है। साथ ही साथ सर्च ऑपरेशन अभी चलाया जा रहा है।  पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित रणबीरगढ़ इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशिष्ट सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने आज सुबह घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि तलाश के दौरान आतंकवादियों ने बल पर गोलियां चला दीं। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ अब भी जारी है।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड में बुधवार रात को आतंकवादियों ने एक पुलिस कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी ती। अधिकारियों ने बताया था कि आतंकवादियों ने अब्दुल रशीद डार को करीब साढ़े नौ बजे गोली मारी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी। उन्होंने बताया था कि पूर्व में डार आतकंवाद विरोधी अभियान से जुड़े थे। 

बारामूला में सेना ने हथियार एवं गोलाबारूद बरामद किए थे

वहीं, 23 जुलाई को जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप सेना को तलाशी अभियान के बाद हथियारों एवं गोलाबारूद का जखीरा मिला। बुधवार शाम को खबर मिली थी कि घुसपैठ रोधी बाधक प्रणाली के पहले नियंत्रण के समीप संभवत: हथियार फेंके गए। सेना के अधिकारी के अनुसार उस सूचना के आधार पर रामपुर सेक्टर के हथलंगा क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास तलाशी अभियान चलाया गया। अधिकारी के अनुसार तलाशी अभियान के दौरान एक ए के एस -74यू, मैगजीन, पांच पिस्तौल, 24 ग्रेनेड और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गयी थी। ऐसी संभावना थी कि ये सारी चीजें अंदरूनी क्षेत्रों में आतंकवादियों की मदद के लिए नियंत्रण रेखा के पास से पहुंचाई गई थीं।

टॅग्स :एनकाउंटरजम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब