लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: आतंकी खतरे के बीच अफसरों और कर्मचारियों को 26 जनवरी की परेड में शामिल होने का आदेश

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 17, 2023 15:10 IST

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान आतंकी हमले की केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की चेतावनी को देखते हुए जम्मू पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस अफसरों और मुलाजिमों को 30 जनवरी तक छुट्टियां नहीं लेने के लिए कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआदेश के अनुसार, इन सभी को आफिशियल ड्यूटी के तहत बीटिंग रिट्रिट में भी शिरकत करनी होगीजम्मू में मुख्य समारोह एमए स्टेडियम परेड में आयोजित किया जाएगाआतंकी हमले की केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की चेतावनी को देखते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस अलर्ट

जम्मू: डांगरी नरसंहार के बाद आतंकी खतरे की खबरों के बीच प्रदेश प्रशासन ने सभी सरकारी अफसरों और कर्मचारियों से कहा है कि वे जम्मू तथा श्रीनगर में होने वाले 26 जनवरी के सभी समारोहों में उपस्थिति सुनिश्चित करें। यह आदेश इस बार सभी सरकारी कर्मचारियों व अफसरों के अतिरिक्त पब्लिक सेक्टर की कंपनियों के लिए भी लागू होगा।

इस बार के आदेश के अनुसार, इन सभी को आफिशियल ड्यूटी के तहत बीटिंग रिट्रिट में भी शिरकत करनी होगी। इस बीच जम्मू में मुख्य समारोह एमए स्टेडियम परेड में आयोजित किया जाएगा, जिसे सुरक्षा व्यवस्था के तहत सील कर दिया गया है।

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान आतंकी हमले की केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की चेतावनी को देखते हुए जम्मू पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस अफसरों और मुलाजिमों को 30 जनवरी तक छुट्टियां नहीं लेने के लिए कहा गया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा से आतंकियों के प्रदेश में घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर पाकिस्तान की सीमा से सटे क्षेत्रों और पंजाब से लगी सीमा पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है।

वाहनों की जांच पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और जम्मू-पठानकोट तथा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष रूप से जांच की जा रही है। पुलिस ने सभी ट्रक ड्राइवरों और उनके सहायकों का रिकार्ड रखने के लिए एक मोबाइल एप भी बनाया है ताकि आतंकवादियों के प्रवेश और हथियारों की तस्करी को रोका जा सके। सीमा की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गयी है और सभी सीमावर्ती सड़कों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल को तैनात किया गया है और 24 घंटों गश्त और गहन जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर शांति सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य समारोह स्थल के आसपास विशेष प्रबंध किए गए हैं और शांति बनाए रखने के लिए लोगों से सहयोग मांगा गया है।

सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू कश्मीर को लेकर पिछले कुछ समय से जो घटनाक्रम हो रहे हैं, उससे आतंकियों के आका हताश हो चुके हैं। कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान जिस तरह अलग थलग पड़ चुका है, उसे देखते हुए आईएसआई किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रही है।

पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। कुछ रेडियो संदेश भी पकड़े गए हैं, जो इस बात का संकेत कर रहे हैं कि बीते एक सप्ताह से अपनी मांद में छिपे आतंकियों को उस कश्मीर में बैठे उनके कमांडर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए लगातार कह रहे हैं।

सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े अधिकारी ने बताया कि आतंकी अपनी उपस्थिति का अहसास कराने के लिए किसी सॉफ्ट टारगेट को चुन सकते हैं। वह किसी जगह बम विस्फोट या सुरक्षाबलों के कैंप पर हमला कर सकते हैं। आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की नए सिरे से समीक्षा कर आवश्यक सुधार किए गए हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीगणतंत्र दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील