लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर स्थित सैन्य कमान अस्पताल ने एक लाख कोविड-19 जांच कीं

By भाषा | Updated: November 21, 2020 20:12 IST

Open in App

जम्मू, 21 नवंबर सेना की उधमपुर स्थित उत्तरी कमान के अस्पताल ने मार्च में कोरोना वायरस महामारी का प्रसार शुरू होने के बाद से एक लाख कोविड-19 जांच करने का मील का पत्थर हासिल कर लिया है। एक रक्षा प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने कहा कि मध्यम स्तर के 'कोविड योद्धाओं' के सम्मान में अस्पताल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिन्होंने रोगियों की देखभाल में अथक प्रयास किये और लोगों की जांच और इलाज में निस्वार्थ तरीके से काम किया।

प्रवक्ता ने कहा कि अस्पताल ने शुक्रवार को यह मील का पत्थर हासिल किया।

उत्तरी कमान के कार्यवाहक प्रमुख तथा कोविड-19 कार्यबल के अगुवा मेजर जनरल एस हरि मोहन अय्यर ने टीम को बधाई दी।

उन्होंने कहा, '' महामारी का प्रसार शुरू होने के बाद से ही कमान अस्पताल जांच के मामले में आगे-आगे रहा है और यह एकमात्र सशस्त्र बल अस्पताल तथा जम्मू-कश्मीर के उन तीन अस्पतालों में से एक है, जिसने मार्च 2020 की शुरुआत से ही आरटी-पीसीआर जांच करनी शुरू दी थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी