लाइव न्यूज़ :

महबूबा मुफ्ती बोलीं-चीन और पाकिस्तान से बातचीत करे भारत, अनुच्छेद 370 और 35-ए पर संघर्ष जारी रहेगा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 9, 2020 17:41 IST

जम्मू कश्मीर में रास्ते खोले जाने चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुफ्ती मोहम्मद सईद ने पाकिस्तान के साथ अमन, दोस्ती पर जोर दिया था। पाकिस्तान के संबंध सुधरने से सीमा पर गोलीबारी रुकेगी और लोगों की समस्याओं का समाधान होगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारत चीन से बात कर सकता है तो पाकिस्तान से कश्मीर समस्या के हल के लिए बात क्यों नहीं हो सकती।अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू के लोग भी परेशान है। स्थानीय लोग बजरी, रेत निकाल कर अपनी आजीविका चला रहे थे। जम्मू के लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। महाराजा हरि सिंह ने अनुच्छेद 370 लगाया गया था।

जम्मूः पीडीपी प्रधान महबूबा मुफ्ती ने पाकिस्तान के साथ रिश्ते सुधारने पर जोर देते हुए कहा कि ने कहा कि अगर सीमा विवाद को लेकर भारत चीन से बात कर सकता है तो पाकिस्तान से कश्मीर समस्या के हल के लिए बात क्यों नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में रास्ते खोले जाने चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुफ्ती मोहम्मद सईद ने पाकिस्तान के साथ अमन, दोस्ती पर जोर दिया था। पाकिस्तान के संबंध सुधरने से सीमा पर गोलीबारी रुकेगी और लोगों की समस्याओं का समाधान होगा। जम्मू में पत्रकारों को संबोधित करते हुए महबूबा ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35 ए की बहाली के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू के लोग भी परेशान है। स्थानीय लोग बजरी, रेत निकाल कर अपनी आजीविका चला रहे थे। अब बजरी व रेत निकालने का काम भी बाहरी राज्यों के लोगों को दे दिया गया है। हमने जम्मू में समाज के विभिन्न वर्गों से बातचीत की। जम्मू में कारोबार पूरी तरह से ठप्प है। रोजगार मिल नहीं रहा है। इंडस्ट्री नहीं चल रही है। भाजपा की तरफ से सब्ज बाग दिखाए गए। अब जम्मू के लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। महाराजा हरि सिंह ने अनुच्छेद 370 लगाया गया था।

पीडीपी प्रधान ने यह चेतावनी दी कि जब प्रदेश में युवाओं को नौकरियां ही नहीं मिलेंगी तो वे मजबूर होकर बंदूक उठाएंगे। जम्मू कश्मीर में स्थानीय युवाओं के लिए नौकिरियों व भूमि के अधिकार छीन लिए गए हैं। ये बात जम्मू के लोगों को भी समझ आ गई है। पार्टी के मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने आतंकवाद की राह पर चल रहे कश्मीरी युवाओं को बेरोजगारी के साथ जोड़ा है। उन्होंने इस बयान के माध्यम से केंद्र को यह चेतावनी भी दी कि यदि जम्मू कश्मीर के युवाओं का हक दूसरे राज्यों के युवाओं को मिला तो यह सिलसिला आगे बढ़ेगा।

महबूबा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। रोजगार मिल नहीं रहा है। इसके लिए भाजपा जिम्मेदार है। भाजपा ने लोगों के बीच फूट डालने का प्रयास किया। हमें अनुच्छेद-370 की बहाली की लड़ाई को मिल कर लड़ना होगा। हमें पूर्व जम्मू कश्मीर का संविधान वापस चाहिए।

हम जम्मू-कश्मीर के संविधान की शपथ लेेने के साथ ही देश की संप्रभुता की शपथ लेते रहे है। अगर आप एक उंगली काट दोगे तो काम नहीं चलेगा। आपको सूद समेत हमारा झंडा, हमारा संविधान वापस लौटाना ही होगा। उन्होंने इस दौरान कुछ टीवी चौनलों पर भाजपा का एजेंडा आगे बढ़ाने का आरोप भी लगाया।

महबूबा ने कहा कि महाराजा हरि सिंह ने अनुच्छेद-370 लगाया था। अनुच्छेद-370 जम्मू-कश्मीर के लोगों की सुरक्षा के लिए था। पूर्व जम्मू कश्मीर का झंडा भी भारतीय संविधान ने दिया था। हमारे सारे हक छीन लिए गए। बिहार चुनाव में रोजी, रोटी या किसानों की बात करने के बजाए भाजपा ने अनुच्छेद-370 हटाने के मुद्दे को उठाया। जम्मू-कश्मीर को सेल पर लगाया गया। कहा, जाओ जम्मू-कश्मीर में जमीन खरीद लो लेकिन लोगों ने इसे नकार दिया। बिहार में अनुच्छेद-370 नहीं चला।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०भारत सरकारनरेंद्र मोदीआर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)महबूबा मुफ़्तीजम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे