लाइव न्यूज़ :

अमरनाथ गुफाः बाढ़ के 6 दिन बाद राहत बचाव कार्य बंद, उपराज्यपाल सिन्हा ने कहा- 'कोई लापता नहीं '

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2022 18:38 IST

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमरनाथ गुफा मंदिर के निकट अचानक आई बाढ़ के बाद शुरू किया गया बचाव अभियान अब खत्म हो गया है और किसी व्यक्ति के लापता होने की जानकारी नहीं मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार को अमरनाथ गुफा के पास फटा था बादल।जानकारी के मुताबिक बादल फटने से अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि घटना के 6 दिनों बाद रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है।

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ था। अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से भारी तबाही हुई थी। उस वक्त कहा जा रहा था कि बड़ी संख्या में लोग लापता है। कई लोगों के टेंट पानी में बह गए थे। पिछले 6 दिनों से राहत बचाव कार्य जारी था।

हालांकि अब जम्मू कश्मीर प्रशासन ने ये साफ कर दिया है कि अब तक मरने वालों की संख्या 15 है। अब कोई लापता नहीं है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि ये खबर थी कि बहुत से लोग लापता है। लेकिन हमारे पास पिछले कुछ दिनों में लापता लोगों के बारे में जानकारी लेने के लिए हेल्पलाइन नंबरों पर 200 से ज्यादा फोन आ चुके हैं। सभी के बारे में पता लगा लिया गया है। 

55 घायलों में से 53 को किया गया डिस्चार्ज 

उपराज्यपाल ने बताया कि 55 लोग घायल थे जिनमें से 53 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 14 लोग जिनकी जान इस हादसे में गई उनके शव उनके परिवार वालों को सौंप दिए गए हैं। हालांकि एक परिवार ने कश्मीर में ही उनके परिजन का अंतिम संस्कार करने का फैसला किया था। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को 5 लाख का मुआवजा देने का एलान हुआ था। लेकिन अब अमरनाथ बोर्ड उन्हे 5 लाख रुपए का मुआवजा और देगा।

यात्रा में लापरवाही के आरोपों को किया खारिज 

मनोज सिन्हा ने उन सभी आरोपों को खारिज कर दिया जिसमें ये कहा गया कि अमरनाथ यात्रा में लापरवाही हुई है। उन्होंने कहा कि हमनें हर तरह से एहतियात बरती है। अगर ऐसा नहीं होता तो बादल फटने पर ज्यादा नुकसान हो सकता था।

उन्होंने ये भी कहा कि हमने कोर्ट के आदेश के मुताबिक ही 10 हजार यात्रियों को अमरनाथ यात्रा करने की परमिशन दी है। बता दें कि 30 जून को अमरनाथ यात्रा की शुरूआत हुई थी। हालांकि 9 जुलाई को अमरनाथ गुफा के पास  बादल फटने से भारी नुकसान हुआ था। सेना और जम्मू कश्मीर प्रशासन ने 6 दिनों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। 

उपराज्यपाल ने कहा कि दो घायलों का यहां एसकेआईएमएस अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है। सिन्हा ने कहा कि प्रशासन सभी राज्यों की सरकारों के संपर्क में है और अब तक किसी भी व्यक्ति के लापता होने की जानकारी नहीं मिली है। उपराज्यपाल ने कहा कि आठ जुलाई को शुरू बचाव अभियान अब लगभग खत्म हो चुका है।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राSrinagarमनोज सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतअमरनाथ यात्रा 2026ः मार्च अंत में घोषित होगी पंजीकरण तारीख?, लंगर लगाने की आवेदन प्रक्रिया पर सवाल?

कारोबारश्रीनगरः एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन 16 मार्च को पर्यटकों के लिए खुलेगा, 70-75 तरह के 1.8 मिलियन ट्यूलिप के पौधे

क्राइम अलर्टनेशनल कांफ्रेंस के सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी और श्रीनगर के पूर्व मेयर जुनैद अजीम मट्टू के खिलाफ मामला दर्ज?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गलत और गुमराह करने वाला कंटेंट?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो