लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पिछले साल 164 दिन में 50 और इस साल सौ से ज्यादा आतंकी हुए ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 13, 2022 15:24 IST

कश्मीर में इस वर्ष अब तक सुरक्षाबलों ने 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए कुल आतंकियों में 71 स्थानीय और 29 विदेशी हैं। इनमें सबसे ज्यादा 63 आतंकी लश्कर-ए-तैयबा और उसका हिट स्क्वाड कहे जाने वाले द रजिस्टेंस फ्रंट टीआरएफ से जुड़े हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में इस साल मारे गए कुल आतंकियों में 71 स्थानीय और 29 विदेशी आतंकी थेमारे गये 63 आतंकी लश्कर-ए-तैयबा और द रजिस्टेंस फ्रंट टीआरएफ से जुड़े हुए थेइस दौरान करीब 40 आतंकियों के अलावा 350 के करीब ओवरग्राउंड वर्कर भी पकड़े गए हैं

जम्मू: सुरक्षाबलों ने कश्मीर में इस वर्ष अब तक 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों में 71 स्थानीय और 29 विदेशी हैं। इनमें सबसे ज्यादा 63 आतंकी लश्कर-ए-तैयबा और उसका हिट स्क्वाड कहे जाने वाले द रजिस्टेंस फ्रंट टीआरएफ से जुड़े हुए थे।

इस दौरान करीब 40 आतंकियों के अलावा 350 के करीब ओवरग्राउंड वर्कर भी पकड़े गए हैं। हालांकि, यह संख्या वर्ष 2021 में इसी समयावधि के दौरान मारे गए आतंकियों की संख्या से दोगुनी है।

सुरक्षा बलों ने इसी अवधि में 2021 में 49 स्थानीय और 1 विदेशी आतंकी सहित 50 आतंकियों को मार गिराया था। पुलिस के मुताबिक इस वर्ष पांच माह और 13 दिन में जहां 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं, वहीं पिछले साल वर्ष 2021 में इसी अवधि के दौरान सिर्फ 50 आतंकी मारे गए थे।

पिछले साल सुरक्षाबलों ने 100 आतंकियों को मार गिराने का आंकड़ा पहली जनवरी से 24 अगस्त तक पूरा किया था। कश्मीर रेंज के आईजी विजय कुमार ने बताया कि 24 अगस्त 2021 को सोपोर में तीन आतंकी मारे गए थे। वर्ष 2020 में सुरक्षाबलों ने पहली जनवरी से आठ जून तक विभिन्न मुठभेड़ों में 101 आतंकियों को मार गिराया था।

उन्होंने बताया कि इस बार अधिकांश आतंकी दक्षिण कश्मीर में ही मारे गए हैं। इस वर्ष मारे गए 100 से ज्यादा आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा और टीआरएफ से संबधित 63 आतंकियों के अलावा 24 आतंकी जैशे मुहम्मद से संबंधित थे। शेष अन्य आतंकियों का संबंध कश्मीर टाइगर्स, अल-बद्र और हिज्बुल मुजाहिदीन से था।

उन्होंने बताया कि कश्मीर में अमरनाथ की वार्षिक तीर्थयात्रा को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के अभियान के तहत आतंकियों व उनके पूरे नेटवर्क के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। आतंकियों के प्रभाव वाले इलाकों में विशेष नाके भी लगाए गए हैं।

हालांकि उन्होंने इसे माना कि दक्षिण कश्मीर के कई जिलों में हाइब्रिड आतंकियों के साथ ही कई विदेशी आतंकियों की अच्छी खासी संख्या में मौजूदगी की खबरें भी हैं। अमरनाथ यात्रा को 30 जून से संपन्न करवाए जाने के फैसले के साथ ही आतंकी दक्षिण कश्मीर की ओर मुढ़ने लगे थे। साथ ही हाइब्रिड आतंकी भी।

सुरक्षाबलों के लिए सबसे ज्यादा खतरा हाइब्रिड आतंकियों से है जो आम नागरिक की तरह जिन्दगी जीते हुए अचानक आतंकी की भूमिका में सामने आकर हमले कर रहे हैं।

टॅग्स :कश्मीर मुठभेड़आतंकवादीजम्मू कश्मीरKashmir Police
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?