लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: राजनाथ सिंह की NSA अजीत डोभाल, SP वैद के साथ हाई लेवल रिव्यू मीटिंग, जड़ से खत्म होगा आतंक!

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: July 5, 2018 13:11 IST

जम्मू-कश्मीर से आतंकियों का सफाया करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह हाई लेवल सिक्युरिटी रिव्यू मीटिंग कर रहे हैं।

Open in App

श्रीनगर, 5 जुलाई। जम्मू-कश्मीर से आतंकियों का सफाया करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह हाई सिक्युरिटी रिव्यू मीटिंग कर रहे हैं। ये हाई सिक्युरिटी मीटिंग श्रीनगर में की जा रही है जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजीत डोभाल जम्मू कश्मीर के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस एसपी वैद सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मीटिंग में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के बारे में चर्चा की गई है।

वहीं खबर यह भी है कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा पर नहीं जा सके। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राजनाथ जम्मू एवं कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के समाप्त होने से पहले गृहमंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं, सुरक्षा और कानून एवं व्यवस्था का जायजा लेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस मीटिंग के जरिए घाटी से आतंकियों के सफाए और अमरनाथ यात्रा की सिक्युरिटी पर चर्चा की गई है। इससे पहले बुधवार को उन्होंने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन.एन.वोहरा से राजभवन में मुलाकात की थी। वे यहां राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और केंद्रीय गृह सचिव राजवी गौबा के साथ पहुंचे थे।

इससे पहले जम्मू कश्मीर में सीमा और प्रदेश में होने वाले हमलों पर केंद्रीय गृह सचिव राजीव गॉबा के साथ गृह मंत्री राजना‌थ सिंह ने बीते दिनों एक उच्च स्तरीय बैठक की थी। केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा संबंधी समिति की बैठक में गृह सचिव से जम्मू कश्मीर में हुए हमलों की ग्राउंड रिपोर्ट पर विस्तार से बातचीत हुई थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारराजनाथ सिंहगृह मंत्रालयअजीत डोभाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील