लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः शहरी निकाय चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों का दबदबा, बीजेपी पहुंची नंबर तीन पर, कांग्रेस नंबर दो

By धीरज पाल | Updated: October 20, 2018 20:40 IST

Open in App

जम्मू-कश्मीर में शहरी निकाय चुनाव की वोटिंग के बाद नतीजे घोषित हो गए। ताजा रिपोट्स के मुताबिक जम्मू कश्मीर में निर्दलीय पार्टी का दबदबा रहा। वहीं, दूसरे नंबर पर कांग्रेस और तीसरे नंबर पर बीजेपी रही। निर्दली उम्मीदवारों ने 187 और कांग्रेस ने 157 और तीसरे नंबर पर रही बीजपी कुल 100 सीटों पर ही जीत हासिल की।

वहीं एएनआई के मुताबिक कांग्रसे ने लेह के सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, जनसत्ता के मुताबिक कारगिल जिले में भी कांग्रेस ने पांच सीटें जीती हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, कश्मीर डिवीजन के कुल 208 वार्ड में से 70 पर कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत हुई है, जबकि 53 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गई हैं। भाजपा को 21 सीटों पर जीत मिली है। 

बता दें कि दक्षिण कश्मीर के आतंक प्रभावित चार जिलों के शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा ने 132 वार्डों में से 53 में जीत हासिल किया है। यहां इस महीने चार चरणों में मतदान आयोजित किया गया था। चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। भाजपा की अभूतपूर्व जीत से चार जिलों अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा, शोपियां के 20 नगर निकायों में से कम से कम चार पर पार्टी ने अपना कब्जा जमा लिया है।दक्षिण कश्मीर के 94 वार्डों का परिणाम अभी तक घोषित कर दिया गया है जिसमें से कांग्रेस 28 सीटें जीतने में सफल रही है। इस तरह से पार्टी ने कम से कम तीन नगर निगमों पर अपना नियंत्रण कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शोपियां में अच्छा किया है जहां 12 वार्डों में इसके प्रत्याशी निर्विरोध चुने गये। जिले के पांच वार्डों में किसी ने नामांकन दायर नहीं किया था।

(भाषा से इनपुट)

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'