लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर बार एसोसिएशन ने वार्षिक चुनाव रद्द किये, तदर्थ समिति का गठन किया

By भाषा | Updated: November 11, 2020 18:18 IST

Open in App

श्रीनगर, 11 नवंबर जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन (जेकेएसीबीए) ने अपने वार्षिक चुनाव बुधवार को रद्द करते हुए एक तदर्थ समिति का गठन किया है।

प्रशासन ने कुछ दिन पहले बार एसोसिएशन द्वारा तब तक किसी भी तरह के चुनाव कराने पर रोक लगा दी थी, जब तक वह जम्मू-कश्मीर को विवादित क्षेत्र बताने के अपने रुख को लेकर स्पष्टीकरण न दे दे।

श्रीनगर के जिला मजिस्ट्रेट शाहिद चौधरी ने सोमवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को तीन नोटिस जारी कर जम्मू-कश्मीर को विवादित क्षेत्र बताने के उसके रुख को लेकर स्पष्टीकरण मांगा था।

चौधरी ने स्पष्टीकरण दिये जाने तक बार द्वारा किसी भी तरह के चुनाव कराए जाने पर रोक लगा दी थी। साथ ही उन्होंने बार एसोसिएशन के लेख और पंजीकरण पत्र समेत संबंधित दस्तावेज पेश करने के लिये कहा था।

श्रीनगर जिला मजिस्ट्रेट ने भी यहां जिला अदालत परिसर में निषेधाज्ञा लागू कर दी है, जिसके चलते बार एसोसिएशन साल 2020-21 के चुनाव नहीं करा सकता।

निर्वाचन आयोग में एसोसिएशन के सचिव के हवाले से यहां जारी बयान में कहा गया है कि चुनाव पर रोक लगाए जाने से उत्पन्न हालात से निपटने के लिये बार एसोसिएशन की सामान्य समिति की बैठक हुई है।

उन्होंने कहा कि बैठक में चुनाव होने तक एक तदर्थ समिति के गठन का फैसला लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों