लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: बडगाम में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर में जैश कमांडर समेत दो आतंकी ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 28, 2020 10:26 IST

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि इसमें एक जैश ए मोहम्मद का कमांडर भी शामिल है। हालांकि, फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, आरिबाग मचहामा इलाके में मुठभेड़करीब चार घंटे तक चली मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकी, एक आतंकी के विदेशी होने के संकेत

जम्‍मू: बडगाम जिले के आरिबाग मचहामा इलाके में मंगलवार की रात मुठभेड़ में दो आतंकी मार गिराए गए। इस दौरान क्रॉस फायरिंग में जिस मकान में आतंकी छिपे थे उसमें भीषण आग लग गई। सूत्रों ने बताया कि मारे गए आतंकियों में जैश ए मोहम्मद का कमांडर भी शामिल है।  

आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने चंदूरा इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। कुछ देर तक दोनों ओर से फायरिंग के बाद दूसरी ओर से फायरिंग आनी बंद हो गई। 

कुछ घंटों के बाद रात साढ़े 11 बजे के बाद दोबारा से फायरिंग शुरू हो गई। इसके साथ ही धमाकों की भी आवाज सुनी गई। गांव के सभी प्रवेश व निकास द्वार को सील कर दिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि करीब चार घंटे तक चली मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों और उनके संगठन की पहचान की जा रही है। प्राथमिक जांच के अनुसार एक आतंकवादी के विदेशी होने के संकेत मिले हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?