लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में बाहरी लोगों पर हमला, भाजपा विधायक  ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू बोले, एके-47 मुहैया कराए सरकार, तब ही हालात ठीक होंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: October 19, 2021 18:39 IST

भाजपा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने बिहारियों की सुरक्षा को लेकर कहा है कि कश्मीर घाटी में रहने वाले बिहारियों को सरकार मुफ्त में एके-47 दे, यही एमात्र उपाय है.

Open in App
ठळक मुद्देसरकार बाहर के लोगों को एके-47 मुहैया कराए तभी वहां हालात तक ठीक हो पाएंगे.कश्मीर में इस तरह से गरीबों को मारना आतंकियों की कायराना हरकत को दर्शाता है. बिहार में भी सरकार मजदूरों के रोजगार के लिए कई व्यवस्थाएं चला रही हैं.

पटनाः कश्मीर घाटी में आतंकियों के द्वारा बिहारियों की हत्या किये जाने से सभी पार्टियों के नेता आक्रोशित हो गये हैं. धीरे-धीरे अब यह मामला राजनीतिक रूप भी लेता जा रहा है.

 

इस बीच भाजपा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने बिहारियों की सुरक्षा को लेकर कहा है कि कश्मीर घाटी में रहने वाले बिहारियों को सरकार मुफ्त में एके-47 दे, यही एमात्र उपाय है. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की सरकार बाहर के लोगों को एके-47 मुहैया कराए तभी वहां हालात तक ठीक हो पाएंगे.

ज्ञानू ने कहा कि कश्मीर में इस तरह से गरीबों को मारना आतंकियों की कायराना हरकत को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि वहां की सरकार को बाहर से आये लोगों को एकजुट कर उनके लिए रोजगार और रहने-खाने की व्यवस्था करने चाहिए. इसके अलावा उनकी सुरक्षा के इन लोगों को लाइसेंस देकर फ्री में एके-47 मुहैया करानी चाहिए.

उन्होंने कहा कि ये आतंकवादी एके-47 के अलावा और किसी हथियार से सुनने वाले नहीं हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि संविधान में भी संशोधन कर बाहर के लोगों को आर्म्स लाइसेंस दिया जाए. जम्मू कश्मीर की सरकार बाहर के लोगों को एके-47 मुहैया कराए, तब ही हालात ठीक होंगे. उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करने की मांग भी की.

ज्ञानू ने कहा कि बिहार में भी सरकार मजदूरों के रोजगार के लिए कई व्यवस्थाएं चला रही हैं. छोटा कारोबार करने वालों को बाहर जाने की ही जरूरत नहीं है. छोटे कारोबारी अपने घर पर रहकर भी अच्छा कमा सकते हैं. यहां बता दें कि इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी मुख्यमंत्री पर हमला बोला था.

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की बात कही है. मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से भी बातचीत की थी. उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहारियों की सुरक्षा का आश्वासन दिया है. उधर, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह किया था कि, यदि उनसे यह स्थिति नहीं संभल रही तो इसकी जिम्मेदारी वे बिहारियों को ही दे दें. वे इससे निपट लेंगे.

टॅग्स :जम्मू कश्मीरबिहारपटनानीतीश कुमारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल