लाइव न्यूज़ :

गुलमर्ग में आतंकी हमले में कुल चार की मौत, इनमें दो जवान और दो पोर्टर भी शामिल, तीन घायल जवानों की हालत नाजुक

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 24, 2024 21:58 IST

मिलने वाले समाचारों के अनुसार, उत्तरी कश्मीर में उड़ी सेक्टर के अंतर्गत गुलमर्ग में गुरुवार को आतंकियों ने सेना के वाहन पर हमला कर दिया। हमले में पांच जवान घायल हुए थे। इनमें से दो जवान शहीद हो गए जबकि दो पोर्टरों की भी मौत हुई है। 

Open in App

जम्‍मू: देर रात उड़ी के गुलमर्ग इलाके में आतंकी हमले में कुल चार लोगों की मौत हो गई। इनमें सेना के दो जवान हैं और दो सेना के साथ काम करने वाले कुली भी हैं। हमले में तीन गंभीर रूप से जख्‍मी हुए जवानों की हालत नाजुक बताई जा रही है। अंतिम समाचार मिलने तक आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ जारी थी। 

मिलने वाले समाचारों के अनुसार, उत्तरी कश्मीर में उड़ी सेक्टर के अंतर्गत गुलमर्ग में गुरुवार को आतंकियों ने सेना के वाहन पर हमला कर दिया। हमले में पांच जवान घायल हुए थे। इनमें से दो जवान शहीद हो गए जबकि दो पोर्टरों की भी मौत हुई है। 

घटना के बाद से सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। सेना प्रवक्‍ता के अनुसार, कश्‍मीर के गुलमर्ग के बोटा पत्‍थर इलाके नगीन क्षेत्र में आतंकियों द्वारा सेना के एक वाहन पर हमला किया गया जिसमें सेना के साथ काम करने वाले दो एक सिविलियन पोर्टर मारे गए जबकि‍ दो जवानों ने बाद में दम तोड़ दिया। 

प्रवक्‍ता के बकौल, अतिरिक्‍त सुरक्षाबलों को इलाके में भेजा गया है। घायलों की दशा नाजुक बताई जा रही है। सेना प्रवक्‍ता ने बताया कि आतंकियों और सेना के बीच अंतिम समाचार मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

गुरुवार के दिन यह दूसरा आतंकी हमला है। इससे पहले पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सुबह आतंकवादियों ने उत्तर प्रदेश के एक मजदूर को गोली मारकर घायल कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि बिजनौर निवासी प्रीतम सिंह को बटागुंड गांव में आतंकवादियों ने गोली मार दी, मजदूर के हाथ में गोली लगी है। प्रीतम सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है। पिछले एक सप्ताह में कश्मीर में गैर-स्थानीय मजदूरों पर लगातार हमले हो रहे है।

गुलमर्ग में हुए आतंकी हमले पर दुा प्रकट करते हुए मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला ने टविटर पर कहा कि उत्तरी कश्मीर के बूटा पथरी इलाके में सेना के वाहनों पर हुए हमले की खबर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसमें कुछ लोग हताहत और घायल हुए हैं। कश्मीर में हाल ही में हुए हमलों की यह श्रृंखला गंभीर चिंता का विषय है। 

जबकि पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफती ने भी टविटर पर लिखते हुए कहा है कि मैं इस हमले की कड़ी निंदा करती हूं और मारे गए लोगों के प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना करती हूं। बारामुल्ला में सेना के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले से स्तब्ध और बहुत दुखी हूं, जिसमें एक नागरिक कुली मारा गया है। मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं और घायल सैनिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरGulmargआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?