लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सांबा में पाकिस्तानी घुसपैठिए को सेना ने मार गिराया, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

By अंजली चौहान | Updated: June 1, 2023 09:31 IST

जम्मू कश्मीर के सांबा में गुरुवार को सेना के जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है और इलाके में खोजबीन कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसांबा में पाकिस्तान से घुसैपठ की कोशिश नाकाम एक घुसपैठिए को सेना ने मार गिरायाइलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

सांबा: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर गुरुवार को पाकिस्तान से घुसपैठ करने की कोशिश को सेना ने नाकाम कर दिया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने मुश्तैदी दिखाते हुए पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया और इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। बीएसएफ के जवानों ने गुरुवार तड़के बीओपी मंगू चक पर अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि देखी।

घटना सांबा सेक्टर में मंगू चक सीमा चौकी (बीओपी) के पास तड़के करीब 2.50 बजे हुई। घुसपैठिए को सैनिकों ने ललकारा लेकिन वह सीमा पर बाड़ लगाने की ओर बढ़ता रहा। बीएसएफ के जवानों ने अग्रिम क्षेत्र की ओर कुछ राउंड फायरिंग की और बाद में वह मारा गया।

बीएसएफ की ओर से कहा घटना की जानकारी देते हुए कहा गया कि आज तड़के सतर्क बीएसएफ जवानों ने सांबा इलाके में पाकिस्तान की तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि देखी।

सैना ने देखा कि घुसपैठिया सीमा पर बाड़ लगाने की ओर बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में जवानों ने गोली चलाई जिसमें उसकी मौत हो गई। 

फिलहाल बीएसएफ के जवान पूरे इलाके में सर्च अभियान चला रहे हैं। घाटी में यह कोई पहली घटना नहीं है पाकिस्तान की सीमा से सटे जम्मू कश्मीर राज्य में अक्सर घुसपैठ की कोशिश आतंकियों द्वारा की जाती है लेकिन भारतीय सेना इनके मनसूबों को कामयाब नहीं होने देती। 

पुंछ में घुसपैठ करने वाले तीन आतंकियोंं को सेना ने पकड़ा

बता दें कि पुंछ जिले में बुधवार को भारतीय सीमा के अंदर आतंकी घुसने का प्रयास कर रहे थे इसी दौरान सेना ने अभियान चला कर उन्हें पकड़ लिया। सेना ने 30-31 मई की दरम्यानी रात को पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान चलाया और बाड़ पार करने की कोशिश कर रहे 3-4 आतंकवादियों को रोक लिया। खराब मौसम और भारी बारिश का फायदा उठा रहे हैं। 

लगभग 1.30 घंटे की गतिविधि पर नजर रखने के बाद, उन्हें चुनौती देने के लिए घात लगाकर बैठे भारतीय सेना ने गोलीबारी की और जवाबी कार्रवाई में कुछ आतंकवादी मारे गए। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

तलाशी के दौरान सेना को खून के निशान मिले और आईईटी और नार्को सहित कुछ हथियारों और युद्ध जैसे सामग्री के साथ तीन आतंकवादियों को पकड़ा गया है। सेना ने आतंकवादियों से 10 किलोग्राम आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया।

टॅग्स :Sambaजम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादीterrorist
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल