लाइव न्यूज़ :

जम्मू: सुरक्षा के पोख्ता दावों के बीच साल के पहले 3 हफ्ते में हुए 3 खतरनाक हमले, सुरक्षाबलों के दबाव के चलते आतंकी अब कर रहे है दक्षिण का रुख

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 22, 2023 14:54 IST

गौरतलब है कि जम्मू में ताजा आतंकी हमला दोहरे बम विस्फोटों के साथ उस समय हुआ जब पूरे प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा और गणतंत्र दिवस समारोह के उपलक्ष्य में हाई अलर्ट मोड में सुरक्षाबल चप्पे चप्पे को छान रहे थे। कल नरवाल इलाके में होने वाले विस्फोट कोई पहले नहीं थी पर इतना जरूर था कि पहली बार कुछ मिनटों के अंतराल के बाद हुए दो विस्फोटों ने सुरक्षाबलों ने चौंका दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू संभाग में साल के पहले ही तीन हफ्तों में तीन आतंकी हमले हुए है।इन हमलों ने सुरक्षा के सभी पोख्ता दावों पर सवाल उठा दिया है। ऐसे में दावा यह किया जा रहा है कि सुरक्षाबलों के दबाव के चलते आतंकी अब दक्षिण का रुख कर रहे है।

जम्मू: साल के पहले तीन हफ्तों में जम्मू संभाग तीन खतरनाक हमलों से दहल चुका है। इन हमलों में सात लोग जान भी गंवा चुके हैं और दर्जनभर जख्मी हैं। इसके बावजूद दावा यही किया जा रहा है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता है।

एक के बाद एक विस्फोट ने सुरक्षाबलों को भी चौंका दिया है

आपको बता दें कि जम्मू में ताजा आतंकी हमला दोहरे बम विस्फोटों के साथ उस समय हुआ जब पूरे प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा और गणतंत्र दिवस समारोह के उपलक्ष्य में हाई अलर्ट मोड में सुरक्षाबल चप्पे चप्पे को छान रहे थे। कल नरवाल इलाके में होने वाले विस्फोट कोई पहले नहीं थी पर इतना जरूर था कि पहली बार कुछ मिनटों के अंतराल के बाद हुए दो विस्फोटों ने सुरक्षाबलों ने चौंका दिया है।

आतंकियों के स्लीपर सेल का हो सकता है यह काम- सूत्र

हालांकि 24 घंटे बीत जाने के उपरांत भी सुरक्षाधिकारी यह पता नहीं लगा पाए हैं कि धमाके कैसे हुए थे पर सूत्र इतना जरूर दावा करते थे कि नरवाल में आतंकियों के स्लीपर सेल बहुत बड़ी संख्या में सक्रिय हैं यह उनका काम हो सकता है। जानकारी के लिए नरवाल से सटे बठिंडी इलाके से पहले भी कई बार आतंकी व उनके कई सहयोगी पकड़े जा चुके हैं। ऐसे में नरवाल के दूसरी ओर सटे रेलवे स्टेशन पर आतंकी खतरा मंडरा रहा है इससे कोई इंकार नहीं कर रहा है।

सुरक्षाबलों के दबाव के चलते आतंकी अब कर रहे है दक्षिण का रूख

वैसे सुरक्षाधिकारी दबे स्वर में स्वीकार करते थे कि जम्मू संभाग अब आतंकी निशाने पर है क्योंकि कश्मीर में सुरक्षाबलों के दबाव के चलते आतंकी अब दक्षिण का रूख कर रहे हैं। राजौरी के डांगरी में हुए दोहरे आतंकी हमले तथा कुछ दिन पहले नरवाल से 10 किमी दूर सिद्दड़ा पुल पर मारे गए चार आतंकियो के मामलों को ये अधिकारी इसी के साथ जोड़ कर देखते थे। 

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीगणतंत्र दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील