जम्मू: जाने माने 10 मुस्लिम चेहरे भाजपा में शामिल

By भाषा | Published: October 2, 2019 11:59 PM2019-10-02T23:59:34+5:302019-10-02T23:59:34+5:30

भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में सामाजिक कार्यकर्ता एवं सेवानिवृत्त शिक्षक गुलाम कादिर शेख,अली मोहम्मद, साहिब अहमद, परिवहन अध्यक्ष एवं पीडीपी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मीर, पंचायत सदस्य मंजूर अहमद, सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद मुश्ताक, सदाम भट्ट, जमाल दीन, रियाज अहमद और अन्य शामिल हैं।

Jammu: 10 famous Muslim faces join BJP | जम्मू: जाने माने 10 मुस्लिम चेहरे भाजपा में शामिल

बीजेपी का झंडा। (फाइल फोटो)

Highlightsजम्मू में यहां के 10 प्रमुख मुसलमान अपने समर्थकों के साथ भाजपा के राज्य महासचिव युद्धवीर सेठी की मौजूदगी में मंगलवार को पार्टी में शामिल हो गए। सेठी ने पार्टी मुख्यालय में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ‘सच्ची धर्मनिरपेक्ष पार्टी’ है जो ‘तुष्टिकरण की राजनीति’ करने की बजाए प्रत्येक समुदाय की आकांक्षाओं का ख्याल रखती है।

जम्मू में यहां के 10 प्रमुख मुसलमान अपने समर्थकों के साथ भाजपा के राज्य महासचिव युद्धवीर सेठी की मौजूदगी में मंगलवार को पार्टी में शामिल हो गए।

भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में सामाजिक कार्यकर्ता एवं सेवानिवृत्त शिक्षक गुलाम कादिर शेख,अली मोहम्मद, साहिब अहमद, परिवहन अध्यक्ष एवं पीडीपी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मीर, पंचायत सदस्य मंजूर अहमद, सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद मुश्ताक, सदाम भट्ट, जमाल दीन, रियाज अहमद और अन्य शामिल हैं।

सेठी ने पार्टी मुख्यालय में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ‘सच्ची धर्मनिरपेक्ष पार्टी’ है जो ‘तुष्टिकरण की राजनीति’ करने की बजाए प्रत्येक समुदाय की आकांक्षाओं का ख्याल रखती है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने प्रत्येक समुदाय और प्रत्येक क्षेत्र के विकास का भरोसा दिलाया है।’’ मुस्लिम समुदाय के लोगों के भाजपा के शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह विशेष दिन है जब देश महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहा है तब प्रतिष्ठित मुस्लिम चेहरे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर विश्वास करके भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

Web Title: Jammu: 10 famous Muslim faces join BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे