लाइव न्यूज़ :

जामिया हिंसा और दिल्ली दंगा मामले में हुई निष्पक्ष जांच, फॉरेंसिक सबूतों के आधार पर गिरफ्तारी: दिल्ली पुलिस

By भाषा | Updated: April 20, 2020 13:45 IST

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया हिंसा और उत्तर पूर्व दिल्ली दंगा मामले की निष्पक्ष जांच की गई है। इसी साल फरवरी में हुई साम्प्रदायिक हिंसा में 53 लोगों की जान गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देजामिया हिंसा और दिल्ली दंगा मामले में फॉरेंसिक सबूतों के विश्लेषण के बाद हुई गिरफ्तारी: दिल्ली पुलिस सभी गिरफ्तारियां वैज्ञानिक और फोरेंसिक सबूतों के विश्लेषण के बाद की गई हैं: दिल्ली पुलिस

नयी दिल्ली दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया हिंसा और उत्तर पूर्व दिल्ली दंगा मामले की निष्पक्ष जांच की गई और फॉरेंसिक सबूतों के विश्लेषण के बाद गिरफ्तारियां हुईं। दिल्ली पुलिस ने कुछ वकीलों और कार्यकर्ताओं द्वारा जांच पर सवाल उठाने के बाद यह बयान दिया। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया, 'जामिया और उत्तर पूर्व (दिल्ली) दंगा मामलों की जांच दिल्ली पुलिस ने ईमानदारी से और निष्पक्ष रूप से की।'

उसने लिखा, 'सभी गिरफ्तारियां वैज्ञानिक और फोरेंसिक सबूतों के विश्लेषण के बाद की कई, जिसमें वीडियो फुटेज आदि शामिल हैं।' 

गौरतलब है कि पिछले साल दिसम्बर में जामिया मिल्लिया इस्लामिया से कुछ मीटर दूर संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के हिंसक होने के बाद पुलिस कथित तौर पर परिसर में दाखिल हुई थी।

पुलिस ने कहा कि दिल्ली पुलिस कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने और उत्तर पूर्व दिल्ली दंगों के साजिशकर्ताओं, आरोपियों को कानून के दायरे में लाने और पीड़ितों को न्याय दिलाने को प्रतिबद्ध है।

फरवरी में हुई साम्प्रदायिक हिंसा में 53 लोगों की जान गई थी और 200 से अधिक लोग घायल गए थे। उसने कहा, 'यह (जांच) निहित तत्वों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों से प्रभावित नहीं होगी।' 

टॅग्स :दिल्लीट्विटरएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)जामिया मिल्लिया इस्लामिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी