जामिया के शिक्षकों ने अयोध्या पर न्यायालय के फैसले का सम्मान करने की अपील की

By भाषा | Published: November 8, 2019 07:02 AM2019-11-08T07:02:49+5:302019-11-08T07:02:49+5:30

इस मामले में शीर्ष अदालत का फैसला 17 नवंबर से पहले आने की उम्मीद है। शिक्षक संघ की अपील में प्रधानमंत्री और मानव संसाधन विकास मंत्री को भी संबोधित किया गया है।

Jamia Millia Islamia: Teachers appeal to honor court verdict on Ayodhya | जामिया के शिक्षकों ने अयोध्या पर न्यायालय के फैसले का सम्मान करने की अपील की

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsजामिया शिक्षक संघ ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले का हर किसी से सम्मान करने की अपील की है।जामिया मिल्लिया इस्लामिया के शिक्षकों की ओर से जामिया शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सभी धर्मों के लोगों से अपील की कि वे उच्चतम न्यायालय के आदेश का सम्मान करें।

जामिया शिक्षक संघ ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले का हर किसी से सम्मान करने की अपील की है।

इस मामले में शीर्ष अदालत का फैसला 17 नवंबर से पहले आने की उम्मीद है। शिक्षक संघ की अपील में प्रधानमंत्री और मानव संसाधन विकास मंत्री को भी संबोधित किया गया है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के शिक्षकों की ओर से जामिया शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सभी धर्मों के लोगों से अपील की कि वे उच्चतम न्यायालय के आदेश का सम्मान करें।

शीर्ष अदालत के आदेश से पहले महाराष्ट्र में पालघर के जिला कलेक्टर कैलाश शिंदे ने 20 अगस्त तक तक पूरे जिले में निषेधाज्ञा का आदेश जारी किया है, ताकि कानून व्यवस्था कायम रहे।

वहीं, गोवा सरकार ने भी राज्य में अगले आदेश तक निषेधाज्ञा लगा दी है।

Web Title: Jamia Millia Islamia: Teachers appeal to honor court verdict on Ayodhya

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे