लाइव न्यूज़ :

CAA समर्थक गैर-मुस्लिमों को फेल करने का दावा करने वाले जामिया के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अबरार अहमद सस्पेंड

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 26, 2020 15:22 IST

यूनिवर्सिटी ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'डॉ अबरार अहमद ने सार्वजनिक डोमेन में एक परीक्षा में 15 गैर-मुस्लिम छात्रों को फेल करने के रूप में ट्वीट किया। यह सीसीएस कंडक्ट रूल्स के तहत सांप्रदायिक विद्वेष को उकसाने वाला एक गंभीर कदाचार है। विश्वविद्यालय ने इस मामले को देखते हुए प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है।'

Open in App
ठळक मुद्देजामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने आज असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अबरार अहमद को किया निलंबित।सीएए का समर्थन करने वाले गैर-मुस्लिम छात्रों को किया था फेल।

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी (Jamia Millia Islamia University) ने असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अबरार अहमद (Dr Abrar Ahmad) को सीएए (CAA) का समर्थन करने वाले गैर-मुस्लिम छात्रों को कथित तौर पर फेल करने के दावे के मामले में निलंबित कर दिया है। यूनिवर्सिटी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। यूनिवर्सिटी ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'डॉ अबरार अहमद ने सार्वजनिक डोमेन में एक परीक्षा में 15 गैर-मुस्लिम छात्रों को फेल करने के रूप में ट्वीट किया। यह सीसीएस कंडक्ट रूल्स के तहत सांप्रदायिक विद्वेष को उकसाने वाला एक गंभीर कदाचार है। विश्वविद्यालय ने इस मामले को देखते हुए प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है।'

मालूम हो, 25 मार्च की सुबह डॉ अबरार ने एक ट्वीट में लिखा था, '15 गैर मुस्लिमों को छोड़कर मेरे सभी छात्र पास हो गए हैं। अगर आप सीएए के खिलाफ आंदोलन करते हैं तो मेरे पास सीएए के पक्ष में 55 छात्र हैं। अगर आंदोलन खत्म नहीं हुआ तो बहुमत आपको सबक सिखाएगा। कोरोना (Coronavirus) के चलते आपके आंदोलन के चिह्न मिट गए हैं। मैं हैरान हूं कि आपको मुझसे नफरत क्यों है?'

इसके अलावा उन्होंने उसी शाम अपनी सफाई पेश करते हुए एक और ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'परीक्षा में भेदभाव को लेकर जो मैंने ट्वीट किया था  वह सिर्फ सीएए और सीएए विरोध को लेकर एक समुदाय के खिलाफ सरकार के भेदभावपूर्वण रवैये पर  व्यंग्य था। न तो ऐसी कोई परीक्षा हुई है और न ही कोई रिजल्ट आया है। जरा ठहरिए और फिर सो सोचिए, यह सिर्फ एक मुद्दे को समझाने के लिए कहा गया है। मैं कभी भेदभाव नहीं करता।'

हालांकि, अब इस मामले पर डॉ अबरार का कहना है कि वो महज व्यंग्य कर रहे थे। उनका कहना था कि कैसे सरकार एक समुदाय के साथ भेदभाव कर रही है। इसका हकीकत से कोई लेना-देना नही हैं। 

टॅग्स :जामिया मिल्लिया इस्लामियादिल्ली में कोरोनाकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCovid-19: दिल्ली में कोविड-19 के 30 नए मामले, मरीजों की संख्या बढ़कर 592

स्वास्थ्यCovid-19 Update: दिल्ली में कोरोना का कहर, 2 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 562

स्वास्थ्यकोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ी, गुजरात में 119, महाराष्ट्र में 105 नए मामले...

स्वास्थ्यCovid 19 Cases India: दिल्ली से लेकर केरल तक तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीज, अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन तैयार रखने के आदेश

भारतजामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में दो छात्रों गुटों के बीच झड़प, पुलिस बल तैनात

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर