जल स्वावलम्बन अभियान का चौथा चरण शुरू, 'पूरी दुनिया में जल संचय की मिसाल बना राजस्थान' 

By रामदीप मिश्रा | Published: October 4, 2018 09:18 AM2018-10-04T09:18:30+5:302018-10-04T09:18:30+5:30

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल स्वावलम्बन अभियान को अन्य प्रदेशों में लागू करने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने सिफारिश की है। नीति आयोग की नेशनल वाटर इंडेक्स रिपोर्ट में भी इस अभियान का विशेष उल्लेख किया गया है।

jal swavlamban abhiyan forth phase begun by vasundhara raje | जल स्वावलम्बन अभियान का चौथा चरण शुरू, 'पूरी दुनिया में जल संचय की मिसाल बना राजस्थान' 

जल स्वावलम्बन अभियान का चौथा चरण शुरू, 'पूरी दुनिया में जल संचय की मिसाल बना राजस्थान' 

जयपुर, 04 अक्टूबर: राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान की सफलता ने जल की दृष्टि से राजस्थान की तस्वीर बदल दी है। जो राजस्थान कल तक सूखे प्रदेश के रूप जाना जाता था आज वह पूरी दुनिया में जल संचय की मिसाल बन गया है। आने वाले समय में इस अभियान से राजस्थान की तकदीर बदल जाएगी।

सीएम राजे बुधवार को राज्य कृषि प्रबंध संस्थान में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के चतुर्थ चरण के शुभारम्भ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने अभियान के तीनों चरणों की सफलता के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारियों, समाजसेवी संस्थाओं, संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह एक मात्र एसा अभियान है जिसे आमजन ने अपनी भागीदारी से इस ऊंचाई तक पहुंचाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल स्वावलम्बन अभियान को अन्य प्रदेशों में लागू करने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने सिफारिश की है। नीति आयोग की नेशनल वाटर इंडेक्स रिपोर्ट में भी इस अभियान का विशेष उल्लेख किया गया है। केन्द्रीय कृषि मंत्रालय ने इस अभियान के प्रजेंटेशन के लिए हमें आमंत्रण दिया है, ताकि अन्य राज्य भी इसे अपना सकें।

सीएम राजे ने कहा कि इस अभियान में शामिल गांवों में औसतन 4.66 फीट भूजल स्तर बढ़ गया है, 63 प्रतिशत हैंडपम्प में दोबारा पानी आ गया है, 20 प्रतिशत ट्यूबवैल दोबारा एक्टिव हो गए हैं। साथ ही टैंकर आपूर्ति में करीब 56 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से जल क्रांति ही नहीं, वन क्रांति को भी जोड़ा गया। प्रदेशभर में लगाए गए डेढ़ करोड़ पौधों से हरियाली फैल रही है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के तीन चरणों में 12 हजार 56 गांवों में 3 लाख 80 हजार से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण हुआ है। जिनमें से अधिकतर जल से लबालब हैं। चौथे चरण में करीब 4 हजार गांवों में जल संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले चरणों में हम सफलता के नए कीर्तिमान बनाएंगे।

Web Title: jal swavlamban abhiyan forth phase begun by vasundhara raje

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे