लाइव न्यूज़ :

जल जीवन मिशन ने उत्तर प्रदेश से इस वर्ष 78 लाख ग्रामीण परिवारों को नल से जल आपूर्ति करने को कहा

By भाषा | Updated: November 12, 2021 16:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर राष्ट्रीय जल जीवन मिशन ने हर घर नल से जल योजना को गति प्रदान करने के लिये उत्तर प्रदेश सरकार से इस वर्ष राज्य में 78 लाख ग्रामीण परिवारों को नल से जलापूर्ति प्रदान करने के लिये आवश्यक कदम उठाने को कहा है।

जल शक्ति मंत्रालय के बयान के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 97,000 से अधिक गांव में 2.64 करोड़ ग्रामीण परिवार हैं और इनमें से 34 लाख परिवारों (12.87 प्रतिशत) को ही अभी नल से जलापूर्ति हो रही है।

इसमें कहा गया है, ‘‘ जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन को गति प्रदान करने के लिये मिशन ने राज्य से इस वर्ष 78 लाख ग्रामीण परिवारों को नल से जलापूर्ति के लिये जरूरी कदम उठाने को कहा है । इसके लिये राज्य दिसंबर 2021 तक 60 हजार से अधिक गांव में आपूर्ति संबंधी कार्य शुरू करने की योजना बना रहा है। ’’

मंत्रालय के बयान के अनुसार, इस वर्ष केंद्र से 10,870 करोड़ रूपये का आवंटन किया और राज्य के पास 466 करोड़ रूपये के अधिशेष उपलब्ध है।

इसमें कहा गया है कि जल जीवन मिशन को लागू करने के लिये उत्तर प्रदेश के पास उपलब्ध कुल सुनिश्चित राशि 23,500 करोड़ रूपये है।

जल शक्ति मंत्रालय के बयान के अनुसार, ‘‘ इस प्रकार, भारत सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि इस परिवर्तनकारी मिशन को लागू करने के लिये उत्तर प्रदेश के पास धन की कोई कमी नहीं हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग