लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से बात की, तनाव को लेकर भारत की चिंता जाहिर की

By भाषा | Updated: January 5, 2020 20:14 IST

जयशंकर ने कहा कि हाल की घटनाओं ने बेहद गंभीर रुख अख्तियार कर लिया है। विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, “ईरान के विदेश मंत्री से अभी बात की। उन्होंने बताया कि घटनाक्रम ने बेहद गंभीर रुख अख्तियार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देएस जयशंकर ने रविवार को अपने ईरानी समकक्ष जवाद जरीफ से बात कीउन्होंने कहा कि भारत क्षेत्र में तनाव के बढ़ते स्तर को लेकर बेहद चिंतित है।

 ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत के बाद अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को अपने ईरानी समकक्ष जवाद जरीफ से बात की और कहा कि भारत क्षेत्र में तनाव के बढ़ते स्तर को लेकर बेहद चिंतित है।

जयशंकर ने कहा कि हाल की घटनाओं ने बेहद गंभीर रुख अख्तियार कर लिया है। विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, “ईरान के विदेश मंत्री से अभी बात की। उन्होंने बताया कि घटनाक्रम ने बेहद गंभीर रुख अख्तियार कर लिया है। भारत तनाव के बढ़ते स्तर को लेकर बेहद चिंतित है। हमने संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।” दोनों मंत्रियों के बीच यह बातचीत हाल ही में ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर के अमेरिकी हमले में मारे जाने के बाद हुई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी थी कि अमेरिका ने वहां 52 संभावित लक्ष्यों की पहचान की है और अगर तेहरान ने सुलेमानी की हत्या का बदला लेने के लिये अमेरिका के खिलाफ कोई हमला किया तो वह उसे अब तक की सबसे बड़ी चोट पहुंचाएंगे। ईरान ने सुलेमानी की मौत का “बदला” लेने का संकल्प व्यक्त किया था। 

टॅग्स :ईरानजयशंकरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos