लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने महामारी के बावजूद समय पर पासपोर्ट आपूर्ति करने के लिये अधिकारियों की सराहना की

By भाषा | Updated: June 24, 2021 13:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जून विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कोरोना वायरस महामारी के बावजूद नागरिकों को समय पर पासपोर्ट की आपूर्ति करने के लिये बृहस्पतिवार को अधिकारियों की और कहा कि मंत्रालय ने पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाया है ताकि नागरिकों पर अनुपालन बोझ कम हो सके ।

‘पासपोर्ट सेवा दिवस’ के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट सेवा संबंधी उच्च मानक बनाये रखने का उल्लेख किया ।

उन्होंने कहा, ‘‘ महामारी के बावजूद हमने समय पर पासपोर्ट की आपूर्ति की और उम्मीद करते हैं कि जल्द से जल्द महामारी के पूर्व के समय के स्तर तक पहुंच जायेंगे । ’’

जयशंकर ने कहा कि मंत्रालय ने पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम से 174 भारतीय दूतावासों, उच्चायोगों एवं वाणिज्य दूतावासों को जोड़ा है ।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे इस बात की खुशी है कि हमारा वैश्विक पहुंच कार्यक्रम जारी है और मंत्रालय ने पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम से 174 भारतीय दूतावासों, उच्चायोगों एवं वाणित्य दूतावासों को जोड़ा है ताकि भारत एवं विदेश में हमारे लोगों को केंद्रीयकृत पासपोर्ट जारी करने की प्रणाली उपलब्ध हो सके।’’

विदेश मंत्री ने पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाने का भी उल्लेख किया और कहा कि मंत्रालय नागरिकों पर अनुपालन बोझ कम करने का प्रयास कर रहा है ।

जयशंकर ने कहा कि केंद्रीय पासपोर्ट संगठन के कुछ कर्मियों ने कोविड-19 से संघर्ष करने हुए जान गंवायी। मैं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं ।

उन्होंने कहा कि कुछ सहयोगी बीमार पड़े और अब से ठीक होकर काम पर लौट आए हैं । मैं उनकी सरहाना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी