लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: जयराम रमेश ने भाजपा पर लगाया डबल इंजन के 'दिल्ली झूठ-बेंगलुरु लूट' का आरोप, बोले- "बोम्मई ने 'सरकार' ही बेच दी"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 5, 2023 17:06 IST

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि कर्नाटक में भाजपा सरकार ने जिस तरह से 40 फीसदी कमीशन लेकर सरकारी योजनाओं को लागू किया है, सब कुछ जनता के सामने है और आने वाली 10 मई को जनता ईवीएम के जरिये भाजपा को भ्रष्टाचार पर कड़ा संदेश देने जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देजयराम रमेश ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे कीर्तिमान को तोड़ दिया हैभाजपा सरकार ने 40 फीसदी कमीशन लेकर सरकारी योजनाओं को लागू किया है, जनता सब जानती हैरमेश ने कहा कि ये भाजपा की डबल इंजन सरकार नहीं 'दिल्ली झूठ-बेंगलुरु लूट' की सरकार है

बेंगलुरु: कर्नाटक चुनाव में सत्ताधारी भाजपा को चुनौती दे रही कांग्रेस ने एक बार फिर मौजूदा बोम्मई सरकार पर हमला करते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे कीर्तिमान को तोड़ दिया और उसने कर्नाटक में पूरी सरकार बेच दी है।

कांग्रेस की ओर से हमले की कमान संभाले पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा सरकार ने जिस तरह से 40 फीसदी कमीशन लेकर सरकारी योजनाओं को लागू किया है, वो सब कुछ जनता के सामने है और आने वाली 10 मई को वो ईवीएम के जरिये भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा को कड़ा संदेश देने जा रही है।

जयराम रमेश ने कांग्रेस की ओर से बोम्मई सरकार के 2019 से 2023 के बीच चले कार्यकाल को लेकर एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें बोम्मई सरकार के राज में "भ्रष्टाचार के मूल्य दर" को बताया गया और साथ ही भाजपा सरकार को डबल इंजन की जगह "मुसीबत का इंजन" करार दिया। उन्होंने कहा कि बसवराज बोम्मई ने तो अपने शासनकाल में सरकार को ही बेच दिया था।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अंग्रेजी समाचार पत्र 'द हिंदू' में कांग्रेस के दिये एक विज्ञापन को ट्वीट करते हुए कहा, जिस रेट पर भाजपा ने कर्नाटक में सरकार को बेचा। ये भाजपा की डबल इंजन सरकार नहीं 'दिल्ली झूठ-बेंगलुरु लूट' की सरकार है।"

इसके साथ ही जयराम रमेश भाजपा की बोम्मई सरकार पर '40 फीसदी कमीशन सरकार'का आरोप लगाते हुए व्यंग्य किया। कांग्रेस पार्टी भाजपा पर 40 फीसदी कमीशन का इस कारण से आरोप लगाती है क्योंकि बोम्मई शासनाकाल में बेलगावी के एक ठेकेदार संतोष पाटिल सरकार के तत्कालीन मंत्री केएस ईश्वरप्पा पर काम के बदले 40 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगाया था और बाद में उन्होंने आत्महत्या कर थी।

उस मामले में मचे बवाल के बाद केएस ईश्वरप्पा को मंत्री पद से अस्तीफा देना पड़ा था और उसके बाद उन्हें भाजपा ने कर्नाटक के अघोषित मार्गदर्शक मंडल में डाल दिया था। साल 2023 के विधानसबा चुनाव में इस तरह के कयास लग रहे थे कि भाजपा आलाकमान शिमोगा से ईश्वरप्पा का टिकट काट सकता है लेकिन उससे पहले ही ईश्वरप्पा ने चुनावी राजनीति से सन्यास का ऐलान कर दिया था।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023Jairam Rameshकांग्रेसBJPBasavaraj Bommai
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप