लाइव न्यूज़ :

कोरोनावायरस को फैलने से रोकेगा रोबोट, संक्रमित मरीजों को प्रदान करेगा दवा और भोजन

By भाषा | Updated: March 26, 2020 15:47 IST

रोबोट को विकसित करने वाले भुवनेश मिश्रा ने बताया कि रोबोट केवल एक लाइन को समझने वाला नहीं है बल्कि यह आटो नेविगेटेड रोबोट है इसलिये इसे चलाने के लिये किसी प्रकार की लाइन बनाने की आवश्यकता नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देभुवनेश ने बताया,‘‘ हमने जयपुर में 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत रोबोट का निर्माण किया है। हमारी तरफ से हमने अस्पताल में रोबोट स्थापित कर दिये हैं और वो अपनी सेवाएं दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि रोबोट को कृत्रिम बुद्धिमत्ता आईओटी तकनीक का उपयोग करके तैयार किया गया है और यह चीन द्वारा विकसित किये गये रोबोट की तुलना में बहुत बेहतर है।

जयपुर: 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत विकसित किये गये रोबोट के जरिये राजधानी के सरकारी अस्पताल सवाईमानसिंह चिकित्सालय में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों को दवा और भोजन प्रदान किये जाने की कवायद चल रही है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले चिकित्सकों सहित अन्य नर्सिंग कर्मियों को वायरस के संक्रमण से बचाने के लिये शहर की एक निजी कंपनी स्वेच्छा से इस सेवा के लिये आगे आई है। 

रोबोट विशेष बिस्तर का पता लगा सकता है और यहां तक कि कॉल पर सेवाएं देने के लिए किसी भी वार्ड तक पहुंचने के लिए सेवाओं का संचालन कर सकता है। इसकी बैटरी के डिस्चार्ज होने की स्थिति में यह चार्जिंग पॉइंट तक पहुंच जाता है।

सवाईमानसिंह चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ डी एस मीणा ने बताया कि अस्पताल के मरीजों को दवा और भोजन की सेवाएं देने के लिये रोबोट बनाने वाली एक फर्म ने सम्पर्क किया है। वर्तमान में मरीजों को दवा और भोजन नर्सिंग कर्मियों द्वारा दिया जा रहा है। 

हम इसका परीक्षण कर रहे हैं और इसकी कार्यप्रणाली की कुशलता को देखने के लिये एक कमेटी का गठन किया गया है, जो अपनी रिपोर्ट देगी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के सम्पर्क में आने से चिकित्सकों और नर्सिंग कर्मियों के संक्रमित होने की संभावना होती है इसलिये रोबोट की सेवाएं लेना एक अच्छा कदम है। 

रोबोट को विकसित करने वाले भुवनेश मिश्रा ने बताया कि रोबोट केवल एक लाइन को समझने वाला नहीं है बल्कि यह आटो नेविगेटेड रोबोट है इसलिये इसे चलाने के लिये किसी प्रकार की लाइन बनाने की आवश्यकता नहीं है। यह अपने लक्ष्य पर नेविगेटिंग के जरिये अपने आप रोबोटिक सेंसर से अपना मार्ग बना कर पहुंच जाता हैं। 

भुवनेश ने बताया,‘‘ हमने जयपुर में 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत रोबोट का निर्माण किया है। हमारी तरफ से हमने अस्पताल में रोबोट स्थापित कर दिये हैं और वो अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हमने सीएसआर गतिविधि के तहत ह्यूमनॉइड रोबोट प्रदान किये हैं और यदि जरूरत हुई तो और रोबोट की सेवाएं प्रदान करेंगे। मैं अस्पताल में सभी तकनीकी पहलुओं को समझने की कोशिश कर रहा हूं।’’ 

उन्होंने कहा कि रोबोट को कृत्रिम बुद्धिमत्ता आईओटी तकनीक का उपयोग करके तैयार किया गया है और यह चीन द्वारा विकसित किये गये रोबोट की तुलना में बहुत बेहतर है। मिश्रा ने कहा कि रोबोट को अपने आप घूमते हुए और वस्तुओं को अपने साथ ले जाते देख नर्सिंग कर्मचारी खुश हैं और राहत महसूस कर रहे हैं।

टॅग्स :जयपुरकोरोना वायरसराजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

ज़रा हटकेफर्जी किन्नर बनकर कर रहे थे वसूली! पुलिस ने खोला बड़ा राज, 9 आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर