लाइव न्यूज़ :

Mukhtar Ansari Dies: जेल में बंद यूपी के गैंगस्टर-राजनेता मुख्तार अंसारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत

By रुस्तम राणा | Updated: March 28, 2024 23:03 IST

मुख्तार अंसारी 2005 से पंजाब और उत्तर प्रदेश में सलाखों के पीछे थे। 60 वर्षीय डॉन से नेता बने मुख्तार अंसारी के खिलाफ 60 से अधिक आपराधिक मामले लंबित थे। उन्हें सितंबर 2022 से अब तक आठ मामलों में यूपी की विभिन्न अदालतों द्वारा सजा सुनाई गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देजेल में बंद गैंगस्टर-राजनेता मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से गुरुवार रात मौत हो गईशाम उन्हें बांदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गईयह मौत उनके परिवार के सदस्यों के इस दावे के बीच हुई कि उन्हें जेल में धीमा जहर दिया जा रहा था

गाजीपुर: जेल में बंद गैंगस्टर-राजनेता मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से गुरुवार रात मौत हो गई। शाम उन्हें बांदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि पहले उनके इलाज के लिए डॉक्टरों को जेल के अंदर बुलाया गया था, लेकिन डॉक्टरों को दिल का दौरा पड़ने जैसी स्थिति का संदेह होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वह पूरे दिन उपवास पर थे और शाम को उपवास तोड़ने के बाद बीमार पड़ गए। चिकित्सा अधिकारियों के मुताबिक, रोजा खोलने के बाद मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उल्टी हुई और बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया।

यह मौत उनके परिवार के सदस्यों के इस दावे के बीच हुई कि उन्हें जेल में धीमा जहर दिया जा रहा था। मंगलवार को मुख्तार अंसारी को उसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जब उन्होंने पेट में दर्द की शिकायत की थी और लगातार चार दिनों तक मल त्यागने में असमर्थ थे। उस वक्त उन्हें 14 घंटे बाद छुट्टी देकर वापस बांदा जेल भेज दिया गया था। 

गाजीपुर के सांसद और मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी ने बताया, ''मुख्तार ने कहा कि जेल में उसे खाने में जहरीला पदार्थ दिया गया। ऐसा दूसरी बार हुआ। करीब 40 दिन पहले भी उसे जहर दिया गया था और हाल ही में 19 मार्च या 22 मार्च को उन्हें फिर से यह (जहर) दिया गया, जिसके कारण उनकी हालत खराब है।” यूपी जेल विभाग ने तब बयान जारी किया था कि मुख्तार अंसारी के रात में शौचालय में गिरने के बाद उन्हें तुरंत जेल डॉक्टर द्वारा उपचार उपलब्ध कराया गया था।

मुख्तार अंसारी 2005 से पंजाब और उत्तर प्रदेश में सलाखों के पीछे थे। 60 वर्षीय डॉन से नेता बने मुख्तार अंसारी के खिलाफ 60 से अधिक आपराधिक मामले लंबित थे। उन्हें सितंबर 2022 से अब तक आठ मामलों में यूपी की विभिन्न अदालतों द्वारा सजा सुनाई गई थी और वह बांदा जेल में बंद थे। उनका नाम पिछले साल उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा जारी 66 गैंगस्टरों की सूची में था। उनके परिवार वालों ने पहले आशंका जताई थी कि मुख्तार अंसारी को फर्जी मुठभेड़ में मारा जा सकता है।

13 मार्च को, मुख्तार अंसारी को 1990 में हथियार लाइसेंस प्राप्त करने के लिए जाली दस्तावेजों के उपयोग से संबंधित एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। यह आठवां मामला था जिसमें पांच बार के पूर्व विधायक को अदालत ने दोषी ठहराया और सजा सुनाई गई थी। 

टॅग्स :मुख्तार अंसारीउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतमेरे प्यारे बच्चो, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा, आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं?, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- खूब पढ़िए और खेलिए, वीडियो

ज़रा हटकेबैंक की गलती से खाते में 10 करोड़ रुपये आने के बाद UP की महिला ने दिखाई ईमानदारी, कहा - 'इसे वापल लें, ये मेरे नहीं'

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?