लाइव न्यूज़ :

इस बार शपथ ग्रहण के दौरान संसद दिखी सांप्रदायिक, गूंजे जय श्री राम, अल्लाह हू अकबर, वंदेमातरम जय, भीम के नारे

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 19, 2019 07:51 IST

इस बार शपथ ग्रहण में कुछ सांसदों का अलग ही अंदाज नजर आया। बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने शपथ ग्रहण के बाद जहां भारत माता की जय का नारा लगाया तो पंजाब के संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने इंकलाब जिंदाबाद का नारा लगाया।

Open in App
ठळक मुद्दे निर्दलीय सांसद नवनीत ने 'जय श्री राम' नारे पर कहा कि संसद में धार्मिक नारे लगाना ठीक नहीं है, इसके लिए मंदिर हैं।इन नारों से संसद कई अवसरों पर सांप्रदायिक रंग में घिरती नजर आई। सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने ''भारत का संविधान जिंदाबाद'' का नारा लगाते हुए 'वंदे मातरम' का नारा लगाने से मना कर दिया।

एजेंसी 17वीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन भी शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नारों का सिलसिला टूटा नहीं है। विदर्भ के अमरावती की निर्दलीय सांसद नवनीत ने कल ही संसद में भाजपा सदस्यों के 'जय श्री राम' नारे को लेकर कहा था कि संसद में धार्मिक नारे लगाना ठीक नहीं है, इसके लिए मंदिर हैं। लेकिन, उनकी सलाह किसी ने नहीं सुनी और आज संसद कई अवसरों पर सांप्रदायिक रंग में घिरती नजर आई।भारत का संविधान जिंदाबादयूपी की संभल सीट से निर्वाचित सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का नाम लोकसभा महासचिव ने जैसे ही पुकारा तो भाजपा के कुछ सदस्य 'वंदे मातरम' के नारे लगाने लगे। शपथ लेने के बाद बर्क ने नारा लगाया, ''भारत का संविधान जिंदाबाद।'' बर्क ने 'वंदे मातरम' का नारा लगाने से यह कहकर मना कर दिया कि यह इस्लाम के खिलाफ होगा। इस पर भाजपा सांसदों ने हंगामा कर दिया और कहा कि बर्क माफी मांगे।जब खूब हंगामा होने लगा तो पीठासीन अध्यक्ष के। सुरेश ने कहा कि शपथ लेने के अलावा सदस्य कोई नारा नहीं लगाएं और रिकॉर्ड में शपथ के अलावा कुछ नहीं जाएगा।लेकिन, उसके बाद भी शपथ लेनेवाले भाजपा के कई सदस्यों ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाए।जय बांग्ला और जय बंगालीपश्चिम बंगाल से भाजपा के लगभग सभी सांसदों ने शपथ के साथ 'जय श्री राम' का नारा लगाया। उनके साथ भाजपा के अन्य सदस्यों ने भी 'जय श्री राम' के नारे लगाए। राज्य के तृणमूल कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने शपथ लेते हुए 'जय बांग्ला' और 'जय बंगाली' के नारे लगाए, तो भाजपा सदस्यों ने जवाब में 'जय श्री राम' का नारा लगाया।'पार्वती पतये, हर हर महादेव' और 'जय गोरखनाथ' का जयकारतृणमूल कांग्रेस की काकोली घोष दस्तीदार जब शपथ लेने आईं, तो पश्चिम बंगाल के भाजपा के सदस्य 'जय श्री राम' के नारे लगाते सुने गए तो दस्तीदार ने भी कई बार 'जय बंगाल' का नारा लगाया। गोरखपुर से निर्वाचित हुए अभिनेता-गायक रविकिशन शपथ लेने के दौरान 'पार्वती पतये, हर हर महादेव' और 'जय गोरखनाथ' का जयकार करते रहे।'जय योगी-जय मोदी' का नारायूपी के सलेमपुर से भाजपा सांसद रवीन्द्र ने शपथ लेनेके बाद 'जय योगी-जय मोदी' का नारा लगाया। एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी और एआईयूडीएफ के बदरुद्दीन अजमल ने भी शपथ ली। ओवैसी का नाम शपथ लेने के लिए पुकारे जाने के बाद भाजपा के कई सदस्यों ने 'भारत माता की जय' और 'जय श्री राम' के नारे लगाए। शपथ लेने के बाद ओवैसी ने 'जय भीम, जय मीम' और 'अल्लाह हू अकबर' का नारा लगाया।'अल्लाह हू अकबर'जब संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी शपथ ले रही थीं, तब भी भाजपा सदस्य 'जय श्री राम' और 'भारत माता की जय' के नारे लगा रहे थे। तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी ने 'दुर्गा पथ' का नारा लगाया, तो उनके साथी पार्टी सांसद अबु ताहिर खान ने शपथ की शुरुआत 'बिस्मिलाह अर-रहमान, अर-रहीम' से की और समापन 'अल्लाह हू अकबर' के साथ किया।'ऊं नम: शिवाय'- 'जय भीम', 'जय भारत'-'जय काली मां'तृणमूल की काकोली घोष दस्तीदार ने शपथ से पहले 'जय काली मां' का नारा लगाया और शपथ के बाद 'जय हिंद, जय बांग्ला' का। यूपी से भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने 'ऊं नम: शिवाय' का घोष करके शपथ ली। बसपा सांसद श्याम सिंह यादव ने 'जय भीम', 'जय भारत', 'जय समाजवाद' से शपथ का समापन किया। हेमामालिनी ने शपथ के बाद 'राधे-राधे' और कृष्ण मंत्र पढ़ा।'इंकलाब जिंदाबाद'-'वाहे गुरुजी का खालसा, वाहे गुरुजी की फतेह'आम आदमी पार्टी के भगवंत मान ने शपथ ग्रहण के बाद 'इंकलाब जिंदाबाद' का नारा लगाया। शिरोमणि अकाली दल (बादल) के मुखिया सुखबीर सिंह बादल ने 'वाहे गुरुजी का खालसा, वाहे गुरुजी की फतेह' के घोष के साथ शपथ ली। भाकपा के के। सुब्बारायण ने 'धर्मनिरपेक्षता जिंदाबाद' का नारा लगाया।

टॅग्स :लोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

भारत"लोकतंत्र पर धब्बा": संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

भारतराजा वारिंग समेत ये 8 विपक्षी सांसद लोकसभा से सस्पेंड, स्पीकर पर कागज़ फेंकने के आरोप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील