लाइव न्यूज़ :

आगरा: ताजमहल में 5 मई को शिव प्रतिमा स्थापित करने का ऐलान, जगदगुरु परमहंसाचार्य ने कहा- भारत को 'हिंदू राष्ट्र' घोषित करेंगे

By भाषा | Updated: May 1, 2022 07:24 IST

अयोध्या के तपस्विनी चवणी पीठाधीश्वर के जगदगुरु परमहंसाचार्य हाल में उस समय चर्चा में थे जब उन्होंने दावा कि उन्हें ताजमहल में प्रवेश नहीं करने दिया गया। संत ने अब 5 मई को ताजमहल में शिव प्रतिमा स्थापित करने का ऐलान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देभगवा वस्त्र पहने होने की वजह से ताजमहल में प्रवेश नहीं मिलने का दावा करने वाले अयोध्या के संत का ऐलान।तपस्विनी चवणी पीठाधीश्वर के जगदगुरु परमहंसाचार्य ने ताजहमल में शिव प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की।वीडियो जारी कर हिंदू संगठनों के सदस्यों और अन्य लोगों से बड़ी संख्या में ताजमहल पहुंचने की अपील भी की गई।

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगर स्थित विश्व प्रसिद्ध स्मारक में 27 अप्रैल को भगवा वस्त्र पहने होने की वजह से प्रवेश नहीं देने का दावा करने वाले अयोध्या के संत ने एक वीडियो संदेश में पांच मई को दोबारा इस स्मारक में लौटने और वहां ‘‘धर्म संसद’’आयोजित करने की घोषणा की है। उन्होंने आगे कहा कि ‘‘ संविधान का अनुपालन’’करते हुए वह भारत को ‘‘हिंदू राष्ट्र’’ घोषित करेंगे और स्मारक (ताजमहल) में शिव की प्रतिमा स्थापित करेंगे।

हालांकि, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारी ने कहा कि संत को भगवा वस्त्र पहने होने की वजह से नहीं रोका गया और ‘‘मैंने उनसे बात की और ताजमहल आने के लिए आमंत्रित किया।’’ एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें संत ने अपना परिचय अयोध्या स्थित तपस्विनी चवणी पीठाधीश्वर के जगदगुरु परमहंसाचार्य के तौर पर दिया है और दावा किया है कि ताजमहल वास्तव में ‘‘तेजो महालय’’है।

पांच मई को ताजमहल में शिव प्रतिमा स्थापित करने का ऐलान

संत ने कहा, ‘‘ दौरे के दिन ...सनातन धर्म संसद का आयोजन होगा और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाएगा। ये गतिविधियां संविधान का अनुपालन करते हुए की जाएगी। मैं हिंदू संगठनों के सदस्यों, लोगों और अन्य लोगों ने बड़ी संख्या में ताजमहल पहुंचने की अपील करता हूं।’’

विश्व प्रसिद्ध स्मारक में प्रवेश करने से कथित तौर पर रोके जाने के संबंध में संत ने कहा, ‘‘ भगवा वस्त्र के कारण 27 अप्रैल को मुझे प्रवेश देने से रोका गया और मैं लौट आया। उसके बाद प्रदर्शन हुआ और राजकुमार पटेल (एएसआई अधिकारी) ने माफी मांगी और मुझे दोबारा आने के लिए आमंत्रित किया। मैं पांच मई को ताजमहल जाऊंगा और वहां भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित करूंगा।’’

मकबरे के बारे में उन्होंने दावा किया, ‘‘आगरा में तेजो महालय है जिसे मुगल ताजमहल कहते हैं और इतिहास को गलत तरीके से रखा गया। वह भगवान शिव का मंदिर है।’’ जब आगरा परिक्षेत्र के एएसआई अधीक्षक राजकुमार पटेल से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ इस वायरल वीडियो के बारे में मुझे कुछ नहीं कहना...उन्हें (संत को) भगवा कपड़ों की वजह से नहीं रोका और उसके बाद मैंने उनसे बात की और ताजमहल आने का न्योता दिया।’’

टॅग्स :ताज महलआगराउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतमेरे प्यारे बच्चो, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा, आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं?, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- खूब पढ़िए और खेलिए, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"