लाइव न्यूज़ :

जबलपुर में राहुल गांधी के लगे अनोखे पोस्टर, शिवभक्त, रामभक्त के बाद अब बनें 'नर्मदा भक्त'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 6, 2018 17:34 IST

जबलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैनर पोस्टर लगाकर राहुल गांधी का स्वागत किया।जिसमें उन्हें नर्मदा भक्त बताया गया है। ये पोस्टर तेजी से सोशल मीडिया पर छा रहे हैं। 

Open in App

जबलपुर, 6 अक्टूबर: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधीमध्य प्रदेश में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए हर दम भर रही है। इसी का एक रूप है कि राहुल गांधी एक बार फिर मध्य प्रदेश दौरे पर हैं, पिछले एक महीने के अन्दर वे तीसरी बार एमपी के दौरे पर हैं। राहुल गांधी शनिवार को मध्यप्रदेश में मुरैना और जबलपुर के एक दिवसीय चुनावी दौरे पर पहुंचे हैं।

ऐसे में राहुल गांधी के स्वागत में कांग्रेस द्वारा लगाए गए पोस्टर्स में उन्हें इस नर्मदा भक्त बताया गया है। इससे पहले जब वह एमपी गए थे तो उनको शिवभक्त और रामभक्त बताया गया था। जबलपुर में जनता को वह रोड शो के जरिए लुभाएंगे। लेकिन उससे पहले राहुल गांधी जबलपुर में नर्मदा पूजन भी करेंगे।

इस बार जबलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैनर पोस्टर लगाकर राहुल गांधी का स्वागत किया।जिसमें उन्हें नर्मदा भक्त बताया गया है। ये पोस्टर तेजी से सोशल मीडिया पर छा रहे हैं। 

जबलपुर में वे ग्वारी घाट पर नर्मदा पूजन करने के बाद बंदरिया तिराहा से अब्दुल हमीद तिराहे तक आठ किलोमीटर का रोड शो करेंगे। रोड शो के बाद शाम को जबलपुर के रद्दी चौक पर राहुल एक धन्यवाद भाषण देंगे और रात में जबलपुर से नई दिल्ली आएंगे।

टॅग्स :राहुल गांधीमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे