लाइव न्यूज़ :

'आरती कीजे नरेंद्र लला की.....', जबलपुर की इस लड़की ने लिख दी प्रधानमंत्री पर आरती

By आकाश चौरसिया | Updated: May 6, 2024 17:36 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से ऐसा प्रभावित हुई मध्य प्रदेश की एक लड़की, उसने खुद से पीएम की फोटो डिजाइन करते हुए, पूरी की पूरी आरती ही लिख दी।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी के कामों से प्रभावित हुई लड़की ने पूरी आरती लिख दीइसके साथ ही प्रधानमंत्री की भलाई के लिए वो दिन-रात प्रार्थना भी करती हैंहालांकि, लड़की ने बताया कि परिवार के लोग मंदिर के नष्ट होने का साक्षी रहा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों से प्रभावित हुई जबलपुर की लड़की ने उनपर एक पूरी आरती लिख दी। इसे लड़की ने बाकायदा आरती में प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी तस्वीर के साथ इसे उकेरा है। प्रधानमंत्री पर आरती लिखने वाली लक्ष्मी जायसवाल पेशे से ग्राफिक डिजाइनर हैं। 

इसके साथ उन्होंने ये भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए काम जैसे अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण हो या जम्मू और कश्मीर से धारा 370 बी की हटना हो, इसलिए वो रोजाना पीएम के लिए प्रार्थना करती हैं। उनके द्वारा रचित आरती देवी-देवताओं को समर्पित पारंपरिक भजनों से काफी मिलती-जुलती है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनकी गहरी भक्ति को दर्शाती है।

अपनी बातों को व्यक्त करते हुए, जयासवाल ने उल्लेख किया कि कैसे उनके परिवार ने अतीत में मंदिर को नष्ट होते देखा था, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उन्होंने देश में नए मंदिरों का निर्माण होते देखा है। वह पीएम नरेंद्र मोदी की उत्साही प्रशंसक होने की बात स्वीकार करती हैं और सकारात्मक बदलावों का श्रेय उनके प्रयासों को देती हैं। जयसवाल खुलेआम पीएम मोदी के कट्टर समर्थक होने की बात स्वीकार करती हैं। 

पिछले साल सितंबर, 2023 में पीएम नरेंद्र मोदी को समर्पित करते हुए ग्वालियर में मंदिर भी बना था। यह मंदिर ग्वालियर के सत्यनारायण की टिकरी में स्थित है, जहां पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की मूर्ति को भी स्थापित किया गया है। और अब पीएम नरेंद्र मोदी की भी मूर्ति स्थापित हो गई है। इतना ही नहीं, आसपास के लोग यहां पर सुबह शाम पूजा भी करने आते हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीBJPजबलपुरकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप