लाइव न्यूज़ :

दूसरे कई देशों में कोविड-19 के खिलाफ आइवरमैक्टिन का असर साबित हुआ :गोवा सरकार ने अदालत से कहा

By भाषा | Updated: May 28, 2021 19:14 IST

Open in App

पणजी, 28 मई गोवा सरकार ने कोविड-19 के खिलाफ उपचार के लिए आइवरमैक्टिन दवाओं के वितरण के अपने विवादास्पद फैसले का शुक्रवार को बंबई उच्च न्यायालय में बचाव किया।

सरकार ने दावा किया कि कई देशों में हुए अध्ययनों में यह दवा प्रभावी साबित हुई है।

राज्य सरकार ने इस महीने की शुरुआत में कोविड-19 के खिलाफ एहतियात के तौर पर इस्तेमाल के लिए सभी वयस्क नागरिकों को यह दवा बांटी थी। इसका उपयोग परजीवी (पेट के कीड़ों के) संक्रमण में किया जाता है।

संयुक्त सचिव (स्वास्थ्य) विकास गौणेकर ने एक हलफनामे में कहा कि विभिन्न देशों में हुए अलग-अलग अध्ययनों में सामने आया है कि यह दवा कोविड रोगियों के उपचार या उनमें रोग की रोकथाम के लिए सकारात्मक प्रभाव वाली साबित हुई है।

बंबई उच्च न्यायालय की गोवा पीठ महामारी पर राज्य सरकार के कदमों के संबंध में याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है। एक याचिकाकर्ता ने आइवरमैक्टिन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसके इस्तेमाल की स्वीकृति नहीं दी है।

न्यायमूर्ति एस सी गुप्ता ने शुक्रवार को दलीलें सुनीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है