लाइव न्यूज़ :

आईयूएमएल ने फातिमा ताहिलिया को एमएसएफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से हटाया

By भाषा | Updated: September 13, 2021 20:50 IST

Open in App

कोझीकोड (केरल), 13 सितंबर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने सोमवार को फातिमा ताहिलिया को मुस्लिम स्टूडेंट फेडरेशन (एमएसएफ) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया।

ताहिलिया ने राज्य में एमएसएफ की महिला शाखा एमएसएफ हरिता के खिलाफ आईयूएमएल केरल नेतृत्व द्वारा की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई की कड़ी आलोचना की थी।

दरअसल, एमएसएफ हरिता के सदस्यों के एक समूह ने पुरुष नेताओं द्वारा महिला सदस्यों के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिये राज्य महिला आयोग में शिकायत की थी, जिसके बाद उसे भंग कर दिया गया।

चेन्नई में आज जारी एक बयान के अनुसार आईयूएमएल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के एम कादर मोहिद्दीन ने कहा कि पार्टी ने केरल राज्य समिति की सिफारिश के अनुसार ''गंभीर अनुशासनहीनता'' के लिए ताहिलिया को एमएसएफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से हटाने का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू